कोटा, 14 अक्टूबर। लायंस क्लब कोटा साउथ की ओर से बसंत विहार स्थित क्लब भवन में गरबा महोत्सव का आयोजन उल्लास और उमंग के साथ किया गया। मां दुर्गा की सामूहिक आरती से शुरू हुए इस सांस्कृतिक समारोह में क्लब के सदस्यों और उनके परिवारजनों ने पारंपरिक परिधानों में गरबा-डांडिया प्रस्तुतियों के साथ भाग लिया। आयोजन में सांस्कृतिक उत्साह के साथ चाइल्डहुड कैंसर अवेयरनेस का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां दुर्गा की सामूहिक आरती और वंदना के साथ हुआ। आरती के बाद सदस्यों ने मां का आशीर्वाद लिया और गरबा प्रस्तुतियों में हिस्सा लिया। महिला और पुरुष सदस्य रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजकर पहुंचे। महिलाओं, पुरुषों और कपल्स के लिए अलग-अलग गरबा एवं डांडिया राउंड आयोजित किए गए, जिनमें सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मधुर संगीत और डांडिया की खनक से क्लब भवन उत्सवी माहौल में सराबोर हो गया।

सदस्यों ने एक-दूसरे के साथ गरबा-डांडिया का आनंद लेते हुए आपसी प्रेम, सौहार्द और पारिवारिक एकता का परिचय दिया। सांस्कृतिक आयोजन के साथ क्लब ने सामाजिक जागरूकता पर भी जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान चाइल्डहुड कैंसर अवेयरनेस यानी बाल कैंसर जागरूकता से संबंधित पर्चे वितरित किए गए। इसका उद्देश्य सदस्यों को इस गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना था, ताकि वे अपने परिवार, पड़ोस और समाज में लोगों को इसके लक्षणों तथा समय पर इलाज के महत्व के प्रति सचेत कर सकें।

गरबा महोत्सव में क्लब अध्यक्ष लायन सुधा शर्मा, पीडीजी राजेंद्र अग्रवाल, जगदीश शर्मा, महेंद्र जैन, ओपी बवेजा, प्रतिभा गुप्ता, कुसुम गुप्ता, निशा धूत और मंजू श्री त्रिपाठी सहित क्लब के सभी सदस्यों की उत्साही और सक्रिय सहभागिता रही। आयोजन में सांस्कृतिक परंपरा के साथ बाल कैंसर के प्रति जागरूकता का संदेश भी प्रमुखता से सामने आया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story