लायंस क्लब कोटा साउथ की साधारण सभा की बैठक रविवार को आयोजित हुई। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों एवं संस्थानों से आए तथा क्लब से जुड़े 35 शिक्षकों को शिक्षा, संस्कार एवं समाज निर्माण में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए स्मृति-चिह्न एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. बीपी श्रीवास्तव रहे।

प्रो. श्रीवास्तव ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं भविष्य का निर्माण करते हैं। एक अच्छे शिक्षक की सीख जीवनभर विद्यार्थी के साथ रहती है और समाज को नई दिशा देती है।

लायंस क्लब कोटा साउथ की अध्यक्ष सुधा शर्मा ने सभी सम्मानित शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक वह दीपक हैं, जो स्वयं जलकर अनगिनत जीवनों में ज्ञान और संस्कार का प्रकाश फैलाते हैं। शिक्षकों का सम्मान वास्तव में ज्ञान, संस्कार और राष्ट्र निर्माण का सम्मान है।

कार्यक्रम में सितंबर माह में जन्म लेने वाले सदस्यों का भी माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। क्लब की ओर से जेके लोन अस्पताल में सात कुर्सियां एवं एक टेबल प्रदान की गई। कोषाध्यक्ष प्रतिभा गुप्ता को कुबेर अवार्ड से नवाजा गया।

इससे पहले अध्यक्ष सुधा शर्मा ने सभा आरंभ करने की घोषणा की। सचिव अनामिका राठौर ने सेवा गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मंजूश्री त्रिपाठी, कुसुम गुप्ता, मनोरमा बावेजा तथा साधना मित्तल ने ईश वंदना प्रस्तुत की। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. जगदीश शर्मा ने अपने विचारों से सदन को अवगत कराया।

क्षेत्रीय अधिकारी की विजिट के समय क्लब की ओर से एलसीआईएफ में 501 रुपए का चेक देकर सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुषमा आहूजा ने अतिथियों का परिचय कराया। अंत में प्रशांत भारद्वाज ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में शिक्षकों के सम्मान के साथ सेवा गतिविधियों और सामाजिक दायित्व के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता भी सामने आई।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story