कोटा। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के प्रकोप के बीच मानवता की अनूठी मिसाल पेश करते हुए लायंस क्लब कोटा ने राहत का एक पुनीत कार्य किया। संस्था द्वारा एरोड्रम चौराहा स्थित झालावाड़ रोड पर राहगीरों के लिए शीतल शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य चिलचिलाती धूप में जूझ रहे लोगों को तत्काल राहत प्रदान करना था।

प्रातः 11 बजे शुरू हुए इस सेवा अभियान के संबंध में क्लब अध्यक्ष सोनल नंदवाना ने जानकारी दी कि तपती दोपहरी में राहगीरों, मेहनत-मजदूरी करने वाले श्रमिकों और आमजन को शीतल शरबत पिलाकर तृप्त किया गया। यह सेवा कार्यक्रम विजय सोमानी के विशेष सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। एमजेएफ अशोक नुवाल ने बताया कि भीषण गर्मी की परवाह किए बिना चलाए गए इस अभियान के तहत कुल 1100 ग्लास शरबत राहगीरों को वितरित किए गए।

इस मानवीय कार्य में क्लब के पदाधिकारी और सदस्य पूरी तत्परता के साथ जुटे रहे। इस अवसर पर एमजेएफ अशोक नुवाल, सुनील आनंद, राम मण्डानी, लायन जे.पी. गुप्ता, अनिल माहेश्वरी, भारती डागा, पवन परेता, एमजेएफ सुधाकर बहेडिया, एमजेएफ अजय गुप्ता, विजय सोमानी तथा पुष्पा सोमानी उपस्थित रहकर सेवा कार्य में योगदान दिया। कड़कड़ाती धूप में राहगीरों के लिए क्लब द्वारा की गई यह व्यवस्था न केवल सराहनीय है, बल्कि सामाजिक सरोकार के प्रति लायंस क्लब की संवेदनशीलता को भी दर्शाती है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story