पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए लायंस क्लब कोटा ने चेतक पार्क शॉपिंग सेंटर परिसर में लायंस क्लब की डिस्ट्रिक्ट एक्टिविटी "ग्रीन एटीएम" के तहत पौधारोपण अभियान चलाया। "एक वृक्ष, सौ पुत्र समान" के संकल्प के साथ आयोजित इस अभियान में क्लब के सदस्यों ने श्रमदान कर प्रकृति संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।

क्लब अध्यक्ष रमेश शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत सुबह 8:00 बजे चेतक पार्क परिसर में 51 बड़े और करीब 5 फीट लंबे फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। इनमें मुख्य रूप से मीठा नीम, आम और नीम के पौधे शामिल हैं। अभियान का उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों के संरक्षण और उनके विकास को भी सुनिश्चित करना है।

क्लब के सचिव लायन लक्ष्मीकांत पारीक ने बताया कि लायंस क्लब कोटा ने चेतक पार्क को गोद लिया है। इसके तहत क्लब ने पूरे वर्ष पार्क में नए पौधे लगाने, पहले से मौजूद पौधों की उचित देखरेख करने तथा पार्क की नियमित साफ-सफाई बनाए रखने की जिम्मेदारी भी अपने स्तर पर उठाई है।

इस पुनीत कार्य में क्लब अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा, सचिव लक्ष्मीकांत पारीक, कोषाध्यक्ष विजय काबरा, सर्वेश्वर काबरा, वीरेंद्र विजय, पूर्व जोन चेयर पर्सन लायन प्रमोद विजय, एमजेएफ अजय कुमार गुप्ता, जुगल किशोर सोनी और कल्पना शर्मा ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा श्रमदान कर अभियान को सफल बनाया। पार्क को गोद लेने और वर्षभर उसकी देखभाल का संकल्प इस पहल को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सतत प्रयास के रूप में स्थापित करता है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story