लायंस क्लब कोटा की नवगठित कार्यकारिणी ने अध्यक्ष रमेश शर्मा व्यास, सचिव लक्ष्मीकांत पारीक और कोषाध्यक्ष विजय काबरा के नेतृत्व में सेवा और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए अपने कार्यकाल की शुरुआत विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के साथ की। कार्यभार संभालते ही क्लब ने गौसेवा, जरूरतमंदों के लिए भोजन वितरण तथा चिकित्सकों और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के सम्मान समारोह आयोजित कर समाजसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

अध्यक्ष रमेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रमों का शुभारंभ प्रातः गोदावरी धाम मंदिर परिसर में आशीर्वाद प्राप्त कर किया गया। इसके बाद सर्वेश्वर काबरा के सहयोग से गौमाताओं को हरा चारा और गुड़ खिलाकर गौसेवा की गई। वहीं सदस्य कल्पना शर्मा के सहयोग से गणेश मंदिर परिसर में भी गौमाताओं को चारा अर्पित किया गया। इसके साथ ही ‘फूड फॉर हंगर’ अभियान के तहत गरीब एवं बेसहारा लोगों को खिचड़ा वितरित कर मानव सेवा का संदेश दिया गया।

इसी क्रम में क्लब के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शहर के चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के कार्यस्थलों पर पहुंचकर उनका अभिनंदन किया। इस अभियान के तहत कुल 30 चिकित्सकों और 25 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

रमेश शर्मा ने कहा कि चिकित्सक और चार्टर्ड अकाउंटेंट समाज के दो ऐसे महत्वपूर्ण स्तंभ हैं, जिनकी सेवाएं जनजीवन और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

सचिव लक्ष्मीकांत पारीक ने बताया कि कार्यक्रमों में राजकुमार लड्ढा, उषा लड्ढा, सर्वेश्वर काबरा, निर्मला काबरा, वीरेंद्र विजय, पवन पारेता, मुकेश विजयवर्गीय, कुसुम विजय, एमजेएफ अशोक नुवाल, एमजेएफ अजय कुमार गुप्ता, हनुमान दुग्गड़, सुशीला दुग्गड़, जुगल किशोर सोनी, रमा सोनी, रमेशचंद्र शर्मा, कल्पना शर्मा, विजय काबरा और शोभा काबरा सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सेवा कार्यों के साथ कार्यकाल की शुरुआत कर क्लब ने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन को अपनी प्राथमिकता के रूप में सामने रखा।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story