कोटा। दृष्टिहीनता और नेत्र संबंधी रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं आम जनता को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लायंस क्लब कोटा 28 नवम्बर को निःशुल्क नेत्र शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन कर रहा है। यह शिविर हवाई अड्डे के सामने, झालावाड़ रोड स्थित लायंस क्लब भवन में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें नेत्र रोगियों की जांच और भर्ती की जाएगी।

लायंस क्लब अध्यक्ष सोनल नंदवाना ने बताया कि शिविर में जिला अंधता निवारण समिति कोटा का सहयोग भी रहेगा। शिविर के प्रभारी अशोक नुवाल ने बताया कि इस अवसर पर सभी मरीजों को आवास, भोजन, दवाइयाँ, लेंस और चश्मों की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

शिविर में शामिल होने वाले नेत्र रोगियों को आधार कार्ड, राशन कार्ड या वोटर आईडी की जेरोक्स कॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लानी होगी। जांच के दौरान निःशुल्क ब्लड प्रेशर, मधुमेह और एक्यूप्रेशर जैसी सेवाओं की भी सुविधा दी जाएगी। 29 नवम्बर को लेंस प्रत्यारोपण ऑपरेशन किए जाएंगे, जिसमें डॉक्टर विशाल स्नेही अपनी विशेषज्ञ सेवाएँ प्रदान करेंगे।

इस निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर से कोटा के आम नागरिकों को सीधे लाभ मिलेगा और दृष्टि-संबंधी रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। लायंस क्लब की यह पहल समुदाय में स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण की दिशा में एक सराहनीय कदम के रूप में देखी जा रही है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story