कोटा में लायंस क्लब कोटा की ओर से लायंस क्लब इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3233 E2 के मिशन ‘वन वॉइस, वन गोल’ के तहत गीता भवन में ‘फूड फॉर हंगर’ प्रोजेक्ट का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्यक्रम के माध्यम से शहर के निःशक्तजनों, जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों को सम्मानपूर्वक भोजन कराया गया।

क्लब अध्यक्ष रमेश शर्मा ने बताया कि लक्ष्मीकांत पारीक के सौजन्य से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना और समाज के वंचित वर्गों की सहायता करना क्लब की प्रमुख गतिविधियों में शामिल है।

कार्यक्रम में एमजेएफ वीडीजी प्रथम सी.पी. विजयवर्गीय, एमजेएफ सोनल नंदवाना, रमेश चंद्र शर्मा, लक्ष्मीकांत पारीक, जुगल किशोर सोनी, सुनील आनंद, प्रमोद विजय, शशि भंडारी, राजकुमार लड्डा, उष्मा लड्डा, शिवनारायण बहेती और वीरेंद्र विजय उपस्थित रहे।

क्लब अध्यक्ष रमेश चंद्र शर्मा, सचिव लक्ष्मीकांत पारीक और कोषाध्यक्ष विजय काबरा ने बताया कि लायंस क्लब कोटा समाज के जरूरतमंद और वंचित वर्गों की सहायता के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि ‘फूड फॉर हंगर’ जैसे सेवा प्रकल्पों के माध्यम से जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के साथ समाज में सेवा भावना को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। गीता भवन में आयोजित यह कार्यक्रम क्लब की सामाजिक सेवा गतिविधियों का हिस्सा रहा, जिसके तहत निःशक्तजनों, जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों को भोजन उपलब्ध कराया गया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story