Lions Clubs International प्रांत 3233 ई-2 का 9वाँ प्रांतीय अधिवेशन ‘खुशियों की गूंज’ रविवार को झालावाड़ रोड स्थित आरटीओ के समीप एक निजी होटल में प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक सम्पन्न हुआ। लायंस क्लब कोटा एवं लायंस क्लब कोटा साउथ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अधिवेशन में प्रांत के 142 क्लबों से 1200 से अधिक प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की, जिससे सेवा भावना का व्यापक प्रदर्शन हुआ।

अधिवेशन सलाहकार पीडीजी पूर्णिमा खंडेलवाल एवं राजेन्द्र अग्रवाल के अनुसार कार्यक्रम में पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर जितेन्द्र एस. चौहान मुख्य अतिथि, पीआईडी वी.के. लाडिया मुख्य वक्ता तथा जीएस होरा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। पीडीजी अनिल नाहर ने भी प्रेरक उद्बोधन दिया। सभी वक्ताओं ने लायनवाद की मूल भावना—निस्वार्थ सेवा, मानवता और सामाजिक उत्तरदायित्व—पर बल देते हुए युवाओं से अधिकाधिक सेवाकार्यों से जुड़ने का आह्वान किया। साथ ही सरकार से मांग की गई कि लायंस क्लब को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा जाए, ताकि सेवा गतिविधियों का विस्तार और प्रभाव बढ़ सके। पीडीजी अनिल नाहर ने मंच से अपने विचार भी रखे।

अधिवेशन के दौरान इस वर्ष दिवंगत हुए सदस्यों एवं पदाधिकारियों को मोमबत्ती प्रज्वलित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। 12 जोन के क्लबों द्वारा प्रस्तुत बैनर प्रेजेंटेशन में ‘बेटी बचाओ’, ‘गो ग्रीन’ और ‘बड़ों का सम्मान’ जैसे सामाजिक सरोकारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया।

आयोजक क्लब के अध्यक्ष सोनल नवंदाना एवं राजकमल ऐरन के अनुसार प्रांतीय पदों के चुनाव भी सम्पन्न हुए। वीडीजी प्रथम पद पर कोटा के सी.पी. विजयवर्गीय ध्वनिमत से निर्वाचित हुए। वीडीजी द्वितीय पद के लिए हुए मतदान में 423 मत डाले गए, जिसमें जितेन्द्र मित्तल ने कविता मिण्डा (जैन) को पराजित किया। इंटरनेशनल डायरेक्टर इंडोर्स पद के लिए अरविंद चतुर एवं सुधीर सौगानी के बीच हुए मुकाबले में अरविंद चतुर विजयी रहे।

यह अधिवेशन न केवल संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक बना, बल्कि सेवा, सामाजिक उत्तरदायित्व और नेतृत्व चयन के माध्यम से लायंस क्लब की सक्रियता और प्रभाव को भी सशक्त रूप से स्थापित करता है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story