कोटा। शिक्षा नगरी कोटा के प्रतिष्ठित एलबीएस ग्रुप (एलबीएस स्कूल) ने अपने स्थापना के 35 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘एलबीएस फाउंडेशन महोत्सव’ का भव्य आगाज किया है। रानपुर स्थित रीको इंस्टीट्यूशनल एरिया परिसर में आयोजित यह समारोह 22 और 23 मार्च को सायं 4:30 बजे से प्रारंभ होकर सांस्कृतिक और शैक्षणिक उपलब्धियों का संगम बनेगा। संस्था के चेयरमैन कुलदीप माथुर इस विशेष अवसर पर एलबीएस ग्रुप की वर्ष 1991 से शुरू हुई संघर्षपूर्ण, समर्पित एवं अभूतपूर्व उपलब्धियों से भरी 35 वर्षों की यात्रा के संस्मरण साझा करेंगे, साथ ही वे आगामी वर्षों के लिए संस्थान की महत्वपूर्ण योजनाओं और नवीन संकल्पों की आधिकारिक घोषणा भी करेंगे।

निदेशक सुदर्शन माथुर ने कार्यक्रम की गरिमा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महोत्सव के प्रथम दिन राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय (RTU) के कुलगुरु प्रो. निमित चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करेंगे। वहीं, आयोजन के दूसरे दिन 23 मार्च को यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा के कुलगुरु प्रो. डॉ. भगवती प्रसाद सारस्वत मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर समारोह की शोभा बढ़ाएंगे। इस वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे, जहां नृत्य, संगीत और विविध रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति, गौरवशाली परंपरा एवं आधुनिकता के अद्भुत समन्वय का जीवंत प्रदर्शन किया जाएगा।

डायरेक्टर योगेंद्र माथुर ने संस्थान के विकास क्रम को रेखांकित करते हुए कहा कि वर्ष 1991 में एक लघु प्राथमिक विद्यालय के रूप में रोपा गया यह बीज आज अपने 35वें स्थापना दिवस तक एक विशाल वटवृक्ष का स्वरूप धारण कर चुका है। यह आयोजन न केवल एक उत्सव है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को एक वृहद मंच प्रदान करने का सशक्त माध्यम है। एलबीएस फाउंडेशन महोत्सव का यह आयोजन कोटा के शैक्षणिक परिदृश्य में संस्थान की सुदृढ़ उपस्थिति और भविष्य के प्रति उसकी दूरगामी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story