कोटा, 28 जनवरी।

अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति कोटा संभाग के तत्वावधान में बुधवार को पंजाब केसरी लाला लाजपत राय जी की 161वीं जयंती मनाई गई। इस दौरान शॉपिंग सेंटर लाला लाजपत राय चौराहा स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

देशभक्ति और गौरव का आयोजन

महामंत्री रूपा अग्रवाल ने बताया कि संभाग अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल, संभागीय महामंत्री संजय गोयल के नेतृत्व में पिछले कई वर्षों से ऐसे महान पुरुषों की जयंती मनाई जा रही है। जिन्होंने आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई, ऐसे वीर स्वतंत्रता सेनानी की जयंती मनाकर अपने आप में गर्व महसूस करते हैं।

युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा

अग्रवाल ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि:

"ऐसे महान व्यक्तियों की जयंती से समाज के युवा पीढ़ियों को प्रेरणा प्राप्त होती है।"

कार्यक्रम में गणमान्य उपस्थिति

आज के कार्यक्रम में संस्था के कई गणमान्य सदस्यों एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही:

संगीता गर्ग, भावना अग्रवाल, कमला मित्तल

गजानंद सिंगल, श्याम अग्रवाल, मयंक जैन

इन सभी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story