शहर के मोखापाड़ा स्थित ऐतिहासिक श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर में चल रहे पुनः प्रतिष्ठा स्थापना महोत्सव के तहत सोमवार को वैदिक विधि-विधान और धार्मिक आस्था के बीच अनुष्ठानों का क्रम जारी रहा। मंदिर परिसर में आयोजित पूजन-अर्चना और मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा, जबकि श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु का स्मरण कर मंदिर की पुनः प्रतिष्ठा की सफलता एवं लोककल्याण की मंगलकामना की।

कार्यक्रम संयोजक हीरेन्द्र शर्मा ने बताया कि सुबह मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चना का आयोजन किया गया। श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर मोखापाड़ा के महामंत्री डॉ. बृज सुन्दर गौतम और सह संयोजक एडवोकेट मनोज गौतम ने बताया कि महोत्सव के अंतर्गत सोमवार सुबह मुख्य आचार्य पंडित संजय चतुर्वेदी के सानिध्य में श्री गणपति पूजन सम्पन्न कराया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से श्री विष्णु सहस्त्रनाम पाठ कर भगवान विष्णु की आराधना की तथा मंदिर की पुनः प्रतिष्ठा की सफलता और लोककल्याण की मंगलकामना की।

अनुष्ठान के दौरान श्रीमति मानसी सिद्धार्थ गौतम ने जोड़े सहित भगवान लक्ष्मी नाथ जी की पूजा-अर्चना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चार और भक्ति रस से सराबोर रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजन में भाग लेकर धर्मलाभ प्राप्त किया और महोत्सव के आगामी कार्यक्रमों को लेकर उत्साह व्यक्त किया।

इस अवसर पर शशि प्रकाश गौतम, अरविंद आचार्य, सत्य प्रकाश जोशी, गुमाना राम, जगदीश शर्मा, पुष्पेंद्र गौतम, ध्रुव गौतम, राकेश पंडित, पवन, संजीव गौतम, जितेंद्र गौतम सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे। धार्मिक आस्था और वैदिक परंपराओं के साथ आयोजित यह महोत्सव श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी के बीच निरंतर आगे बढ़ रहा है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story