कोटा, 10 दिसम्बर 2025। राजस्थान की विकास यात्रा और प्रवासी समुदाय के बीच मजबूत संवाद को नई दिशा देने वाले पहले प्रवासी राजस्थानी दिवस (Pravasi Rajasthani Diwas – PRD) का भव्य उद्घाटन जयपुर एक्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC), सीतापुरा जयपुर में बुधवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की और प्रवासी राजस्थानियों के योगदान को सम्मानित करने वाले इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बनीं।

इस दिवस की घोषणा राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट 2024 के दौरान की थी, और उसके अनुसार हर वर्ष 10 दिसम्बर को प्रवासी राजस्थानी दिवस मनाया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य राजस्थान और विश्वभर में बसे राजस्थानियों के बीच संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाना और उनके योगदान को सार्वजनिक रूप से मान्यता देना है।

उद्घाटन समारोह में राजस्थान के माननीय राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, पंजाब के माननीय राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, और अन्य कई गरिमामयी अतिथियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।

प्रवासी राजस्थानी दिवस को एक रणनीतिक मंच के रूप में विकसित किया गया है, जिसका उद्देश्य प्रवासी समुदाय की उपलब्धियों को सम्मानित करना, निवेश एवं सामाजिक योगदान के अवसर प्रदर्शित करना, और उनकी विशेषज्ञता एवं नेटवर्क का लाभ उठाकर राजस्थान को व्यवसाय, नवाचार, संस्कृति और विकास का अग्रणी केंद्र बनाना है। समारोह के मुख्य आकर्षणों में प्रवासी राजस्थानी सम्मान पुरस्कार शामिल थे, जिनके माध्यम से विज्ञान, व्यवसाय, कला, खेल, साहित्य, सिनेमा, संगीत और सामाजिक सेवा के क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रवासी राजस्थानियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विधायक कल्पना देवी ने कहा, “प्रवासी राजस्थानी परिवार हमारी शक्ति हैं। उनका योगदान राज्य के विकास की दिशा तय करता है। ऐसे आयोजन प्रदेश और प्रवासी समाज के बीच संवाद, सहयोग और प्रगतिशील सहभागिता को नई ऊँचाइयाँ देते हैं।”

प्रवासी राजस्थानी दिवस का यह पहला आयोजन न केवल राजस्थान की सांस्कृतिक और सामाजिक विरासत को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, बल्कि प्रवासी समुदाय और राज्य सरकार के बीच स्थायी साझेदारी को भी सुदृढ़ करेगा।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story