कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी पुनः विप्र फाउंडेशन जोन 1E के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त
विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय परिषद ने वर्ष 2026-2028 के लिए कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया, हाड़ोती में संगठन को मजबूत करने पर रहेगा जोर।

कोटा, 23 मार्च। विप्र फाउंडेशन की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लिए गये निर्णय के अनुसार पूरे भारत में जहाँ विप्र फाउंडेशन की शाखाए है, वहाँ वर्ष 2026-2028 के लिए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ-साथ प्रदेश स्तर की कार्यकारिणीयों का भी पुनर्गठन किया गया है।
नियुक्ति और अनुशंसा
कोटा जोन के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा चच्चू भैया की अनुशंसा से कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी को पुनः नियुक्त किया गया है। विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा चच्चू भैया की अनुशंसा पर कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना गया।
आभार एवं भविष्य का संकल्प
अपनी इस नियुक्ति पर कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी ने विप्र फाउंडेशन के संयोजक एवं संस्थापक सुशील ओझा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा चच्चू भैया का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे "सम्पूर्ण हाड़ोती में विप्र फाउंडेशन को ओर मजबूत करने का कार्य करेंगे।" उन्होंने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए हाड़ोती अंचल में विप्र समाज की एकजुटता और मजबूती का भरोसा दिलाया।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
