कोटा। गंभीर रोगियों के लिए समर्पित सेवा का प्रतीक बन चुकी टीम जीवन दाता ने एक बार फिर जीवनदान का मिसाल पेश किया। ऐसा ही एक मामला तब सामने आया जब जयपुर रेफर की गई ज्योति नागर की प्लेटलेट बेहद कम होने के कारण उनकी स्थिति गंभीर हो गई थी। चिकित्सकों ने तत्काल एसडीपी डोनेशन की आवश्यकता जताई।

ए पॉजिटिव ब्लड ग्रुप के डोनर हितेश मलकानी को आपातकालीन कॉल किया गया। दुकान में ग्राहकी में व्यस्त होने के बावजूद हितेश ने सेवा की भावना को प्राथमिकता दी। उन्होंने अपने मालिक से अनुमति लेकर सीधे ब्लड सेंटर तलवंडी पहुंचकर एसडीपी डोनेट किया। यह उनके लिए 69वां एसडीपी डोनेशन था, जबकि इससे पहले उन्होंने कुल 90 बार रक्तदान कर सेवा में योगदान दिया है।

ब्लड सेंटर के स्टाफ ने उनके इस असाधारण सेवा भाव को देख कर जोरदार कृतज्ञतापूर्ण अभिवादन किया। हितेश मलकानी ने कहा कि “टीम जीवन दाता सेवा का बड़ा प्लेटफार्म है, जिसके माध्यम से हम सभी मिलकर जरूरतमंदों की मदद कर जीवन बचाने का प्रयास करते हैं।”

इस घटना ने न केवल जरूरतमंद रोगी को जीवनदान दिया बल्कि समाज में रक्त और एसडीपी डोनेशन के महत्व को भी रेखांकित किया। यह सेवा भावना और समर्पण का उदाहरण साबित करती है कि व्यक्तिगत प्रयास कैसे सामूहिक जीवनदायिनी पहल का हिस्सा बन सकते हैं।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story