कोटा, 26 नवम्बर। कोटा की शान और भारत की उभरती बॉक्सिंग स्टार अरुंधति चौधरी ने हाल ही में बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में गोल्ड मेडल जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि का सम्मान श्रीनाथ स्टेडियम, कोटा में रनिंग रॉक्स टीम द्वारा भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित कर किया गया।

इस अवसर पर खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों की भीड़ ने कार्यक्रम को भावनाओं और गर्व से भर दिया। अरुंधति चौधरी की जीत न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता का प्रतीक है, बल्कि यह कोटा और राजस्थान के खेल क्षेत्र में नए प्रेरणास्त्रोत के रूप में भी उभरी है।

इसी के साथ, 65 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में ट्रिपल जंप में सिल्वर मेडल जीतकर कोटा का नाम रौशन करने वाले खजान सिंह का भी रनिंग रॉक्स टीम द्वारा सम्मान किया गया। दोनों खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए टीम के सदस्य अशोक लड्डा, विजयनगर, रोहित नागर, पंकज, महेंद्र, मनोज, विक्की, हरिओम तथा पूर्व पार्षद देवेन्द्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और खेलप्रेमी मौजूद रहे।

इस भव्य स्वागत ने यह संदेश भी दिया कि कोटा में खेलों को बढ़ावा देने और प्रतिभाओं को पहचान दिलाने के लिए स्थानीय संगठन सक्रिय रूप से प्रयासरत हैं। अरुंधति चौधरी और खजान सिंह की उपलब्धियों ने युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोटा का गौरव बढ़ाने की उम्मीद जगाई है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story