कोटा। विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ (एकीकृत), जिला शाखा कोटा की ओर से पोरवाल भवन, सुभाष नगर में फार्मासिस्ट परिवार मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 आयोजित किया गया। समारोह में जिलेभर से बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट एवं उनके परिवार शामिल हुए। इस दौरान फार्मासिस्ट परिवारों की शैक्षणिक एवं खेल प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. महावीर प्रसाद खींची ने बताया कि समारोह में औषधि नियंत्रण विभाग कोटा के ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर डॉ. संदीप कैले, आशाराम मीणा, योगेश कुमार, दिनेश कुमावत एवं ओमप्रकाश चौधरी तथा बूंदी के ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर निशांत बघेरवाल अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने फार्मासिस्ट परिवारों के विद्यार्थियों को उनकी प्रतिभा एवं उपलब्धियों के लिए पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में संघ के पूर्व अध्यक्षों सुरेश मेहरा, राजीव वर्मा, मुरारीलाल नागर, जगदीश मीणा एवं प्रदीप खींची का भी सम्मान किया गया।

डॉ. संदीप कैले ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। दवाओं के सुरक्षित उपयोग के साथ औषधियों के भंडारण और उनके लिए निर्धारित तापमान को बनाए रखना भी फार्मासिस्ट की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने फार्मासिस्टों से अपने ज्ञान एवं कौशल का निरंतर उपयोग करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया।

संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. महावीर प्रसाद खींची ने कहा कि फार्मासिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे रोगियों को दवाइयों के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग के प्रति जागरूक करने के साथ सही औषधि उपयोग सुनिश्चित करने में योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि जनस्वास्थ्य को बेहतर बनाने में फार्मासिस्टों की भूमिका लगातार महत्वपूर्ण बनी हुई है।

डॉ. महावीर प्रसाद खींची ने बताया कि समारोह में फार्मासिस्ट परिवारों के शैक्षणिक एवं खेल क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाले 50 से अधिक बच्चों को सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य फार्मासिस्टों के योगदान को सम्मान देना, उनके परिवारों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा समाज में दवाओं के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. पलक जैन एवं लोकेश गुप्ता ने किया। कार्यक्रम संयोजक मुरारीलाल नागर ने समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं फार्मासिस्ट साथियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में फार्मासिस्टों की स्वास्थ्य सेवाओं में भूमिका के साथ उनके परिवारों की शैक्षणिक एवं खेल प्रतिभाओं को भी सम्मान मिला।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story