महिला दिवस पर 22 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र, महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान
महावीर इंटरनेशनल केंद्र के कार्यक्रम में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली महिलाओं को प्रमाण-पत्र दिए गए, समाज सेवा में सक्रिय महिलाओं का भी सम्मान किया गया।

कोटा, 08 मार्च। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महावीर इंटरनेशनल केंद्र के तत्वावधान में बड़ा नयागांव में संचालित ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कोर्स पूर्ण करने वाली 22 महिलाओं एवं बालिकाओं को रविवार को महावीर इंटरनेशनल भवन में आयोजित समारोह में प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम तेजस्वी उड़ान फाउंडेशन के सहयोग से संचालित किया गया।
समारोह के दौरान समाज सेवा में सक्रिय महिलाओं का भी सम्मान किया गया। इस अवसर पर सुधा सागर बालिका छात्रावास की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना (रानी) जी दुगेरिया, श्रीमती निशा जी धूत, श्रीमती मधु जी शाह, श्रीमती कामनी जी कश्यप, श्रीमती सर्वेश्वरी जी रानीवाला, श्रीमती सीमा जी जैन, श्रीमती सुनीता जी शर्मा तथा श्रीमती कविता जी दुगेरिया को माला, तिलक एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत महावीर इंटरनेशनल की प्रार्थना से हुई। इसके पश्चात स्वर्गीय मोहनलाल जी जैन (खेड़ा वाले) को एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
केंद्र अध्यक्ष वीर लक्ष्मीकांत जैन ने बताया कि आगामी महावीर जयंती के अवसर पर पॉलिथीन हटाओ अभियान के अंतर्गत कपड़े के थैलों का वितरण किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि शेल्बी हॉस्पिटल, अहमदाबाद के सहयोग से ऑर्थोपेडिक चिकित्सा शिविर आयोजित करने की भी योजना है।
ग्रुप अध्यक्ष वीर लक्ष्मीकांत जैन ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में क्षेत्रीय सचिव वीर राजेंद्र जी ताथेड़िया, पूर्व अध्यक्ष वीर राजेंद्र जी बज, वीर नरेंद्र जी जैन, वीर नरेश जी पंड्या, वीर राजेश जी बागरेचा, वीर प्रेमजी भाटिया, वीर अजय जी सेठिया के साथ वीरा बज जी, वीरा चित्रा जी बागरेचा, वीरा अलका जी सेठिया, वीरा सुलोचना जी जैन, वीरा ललिता जी लुहाड़िया तथा वीरा सुधा जी लुहाड़िया सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सचिव वीर अशोक जी लुहाड़िया ने सभी का आभार व्यक्त किया। महिला दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम महिलाओं के कौशल विकास, आत्मनिर्भरता और समाज सेवा में उनकी सक्रिय भूमिका को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
