कोटा शहर के अनंतपुरा क्षेत्र की बरड़ा बस्ती में हाई टेंशन लाइन गिरने से एक महिला की दर्दनाक मौत के बाद शहर जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष राखी गौतम तत्काल घटना स्थल पर पहुंचीं। 05 जुलाई 2026 को हुई इस घटना के बाद उन्होंने बिजली विभाग के संबंधित अधिकारियों एवं जिला प्रशासन से विस्तृत चर्चा कर पूरे मामले की जानकारी ली।

राखी गौतम ने जिला प्रशासन से मांग की कि इस घटना में हुई लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों एवं अधिकारियों की जांच कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्होंने मृतक के परिजनों को सरकार की ओर से उचित मुआवजा राशि उपलब्ध कराने की मांग भी की।

घटना के बाद राखी गौतम कोटा मेडिकल हॉस्पिटल पहुंचीं, जहां उन्होंने मृतक के शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए वे हर स्तर पर प्रयास करेंगी तथा सरकार से उचित मुआवजा दिलाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

राखी गौतम ने जिला प्रशासन से यह भी मांग की कि शहर में जगह-जगह लटके हुए बिजली के तारों और जर्जर बिजली लाइनों की तत्काल जांच कर उन्हें तुरंत प्रभाव से दुरुस्त कराया जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

उक्त जानकारी कांग्रेस महासचिव डॉ. विजय सोनी ने दी।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story