कोटा: गेहूं खरीद कोटे में कटौती पर मनोज दुबे की सरकार को सड़क पर उतरने की चेतावनी
भारतीय राष्ट्रीय किसान महासभा ने एमएसपी पर गेहूं खरीद की राशनिंग और क्वालिटी के नाम पर रिजेक्शन को किसान विरोधी बताया।

कोटा, 6 मार्च। भारतीय राष्ट्रीय किसान महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज दुबे ने किसानों के गेहूं की पूरी खरीद करने की मांग करते हुए गेहूं खरीद कोटे में कटौती को किसान विरोधी निर्णय करार दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि किसानों के गेहूं की पूरी खरीद नहीं की गई, तो किसान सड़कों पर उतरेंगे।
खरीद कोटे में कटौती और एमएसपी पर संकट
एमएसपी पर गेहूं खरीद पर राशनिंग से किसान परेशान है। सरकार एक बीघा पर साढ़े 6 क्विंटल गेहूं ही खरीदेंगी। इस फैसले से किसान को बाकी गेहूं पर भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। मनोज दुबे ने चेतावनी देते हुए कहा की किसानों के गेहूं की पूरी खरीद नहीं हुई तो किसान सड़को पर उतरेंगे। ### भाजपा सरकार पर 'सुनियोजित लूट' के आरोप
मनोज दुबे ने कहा कि "भाजपा की डबल इंजन सरकार में मंडियों में गेहूं की एमएसपी पर खरीद और बोनस सिर्फ छलावा बनकर रह गया है।" मंडियों में अधिकारियों, व्यापारियों व बिचौलियों की मिलीभगत से सुनियोजित लूट मची है। किसान खून के आंसू रो रहा है, और भाजपा की पर्ची सरकार तमाशबीन बनी बैठी है।
'क्वालिटी' के नाम पर किसानों का शोषण
मनोज दुबे ने कहा कि "सदन में मुख्यमंत्री गेहूं का समर्थन मूल्य 2735 बताकर वाहवाही लूटते हैं, और दूसरी तरफ भाजपा सरकार क्वालिटी के नाम पर 99% गेहूं खरीद से खारिज करती है।" किसानों को मजबूर किया जा रहा है कि वे अपना गेहूं ओने-पौने दामों पर व्यापारियों को बेच दें। ### सरकारी गोदामों की स्थिति और सरकार की विफलता
मनोज दुबे ने कहा कि "सरकारी गोदाम खाली पड़े हैं, और मंडियों में रोजाना लाखों कट्टों की खरीद हो रही।" यह सीधी-सीधी संगठित लूट और भाजपा सरकार की नाकामी है। किसानों की मजबूरी का फायदा उठाकर उन्हें आर्थिक रूप से तोड़कर लूटा जा रहा है।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
