कोटा, 2 जून। जल संकट के बढ़ते खतरों के बीच राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ कोटा दक्षिण और शिक्षा विभाग कर्मचारीगण सहकारी सभा 696 आर कोटा-बारां के संयुक्त तत्वावधान में रोझड़ी गांव स्थित महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक विशेष जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन और विद्यार्थियों को जल के अनमोल महत्व के प्रति जागरूक करना और जल संरक्षण का संदेश देना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीओ स्काउट बृज सुंदर मीणा थे, जबकि अध्यक्षता शिक्षा सहकारी सभा के अध्यक्ष एवं स्काउट गाइड जिला प्रधान प्रकाश जायसवाल ने की। इस अवसर पर शिक्षक नेता प्रदीप गौतम और ज्योति शर्मा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षाविद् मुकेश जांगिड़ द्वारा किया गया।

मुख्य अतिथि बृज सुंदर मीणा ने अपने संबोधन में जल संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे अनिवार्य आवश्यकता बताते हुए कहा कि यदि आज हमने सामूहिक प्रयास नहीं किए, तो भविष्य की पीढ़ियों को भीषण जल संकट का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने दैनिक जीवन में पानी का सदुपयोग करने और जल स्रोतों को संरक्षित करने का संकल्प दिलाया।

अध्यक्षता करते हुए प्रकाश जायसवाल ने अभियान की रूपरेखा स्पष्ट की और बताया कि ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के माध्यम से गांव-गांव और विद्यालयों में लोगों को जल संचयन के प्रति प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे वर्षा जल संचयन, वृक्षारोपण और पानी की बर्बादी रोकने में अपनी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम की संयोजक योगिता महावर ने बताया कि इस जनजागरण अभियान के तहत विद्यालय में उपस्थित विद्यार्थियों, ग्रामीणों और स्टाफ सदस्यों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्काउट-गाइड सदस्य, विद्यार्थी एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने जल बचाने के इस अभियान को सफल बनाने का पूर्ण समर्थन दिया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story