कोटा वार्ड 87 री-पोलिंग: राखी गौतम के नेतृत्व में कांग्रेस ने झोंकी ताकत
कोटा नगर निगम चुनाव के भाग संख्या 3 में पुनः मतदान के दौरान शहर जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण प्रचार किया।

तस्वीर में दिख रही भीड़ मतदान केंद्र के बाहर सड़क पर खड़ी नजर आ रही है।
कोटा नगर निगम चुनाव के वार्ड संख्या 87 के भाग संख्या 3 में बुधवार, 16 सितंबर 2026 को हुए पुनः मतदान को लेकर कांग्रेस ने पूरी ताकत के साथ मोर्चा संभाला। शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राखी गौतम ने सुबह से शाम तक मतदान केंद्र के आसपास सक्रिय रहकर कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी शर्मा के समर्थन में कार्यकर्ताओं का नेतृत्व किया।
राखी गौतम ने मतदान केंद्र के बाहर निर्धारित दूरी के दायरे में मतदाताओं से संपर्क किया और कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। उनके बूथ पर पहुंचने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी उत्साह दिखाई दिया।
गौतम ने कहा कि वार्ड 87 की जनता कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़ी है और पुनः मतदान में भी कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी शर्मा भारी मतों से विजयी होंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरी एकजुटता और जिम्मेदारी के साथ मतदान प्रक्रिया में अपनी भूमिका निभाई है।
कांग्रेस कमेटी कार्यालय प्रभारी एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. विजय सोनी ने बताया कि वार्ड 87 के भाग संख्या 3 में पुनः मतदान के दौरान सरकार एवं निर्वाचन प्रक्रिया के तहत निर्धारित दूरी के बाहर पार्षद अनुराग गौतम, योगेश विजय वर्गीय, शानू इनायत, आबिद अंसारी, राहुल पुरुस्वानी, जोगेंद्र बिरवाल, मनीष भारद्वाज, प्रत्याशी दीपा मंगल, मनीष गौतम, पदम गौतम, महिपाल सिंह हाडा, अमन गौतम, नीरज शर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने निर्धारित दूरी के बाहर शांतिपूर्ण ढंग से पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में मतदाताओं से संपर्क किया। वार्ड 87 के भाग संख्या 3 में पुनः मतदान के दौरान कांग्रेस की ओर से पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय मौजूदगी पूरे दिन बनी रही।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
