कोटा: 3D सिलिकॉन इम्प्लांट सर्जरी से लौटी 75 वर्षीय बुजुर्ग की आवाज
महावीर ईएनटी हॉस्पिटल में टाइप-1 थायरोप्लास्टी के जरिए लकवाग्रस्त वोकल कॉर्ड को सपोर्ट देकर मरीज की आवाज को रिकवर किया गया।

तस्वीर में महावीर ईएनटी हॉस्पिटल कोटा के निदेशक डॉ. विनीत जैन नजर आ रहे हैं।
कोटा। अशोक नगर निवासी 75 वर्षीय अलक बिहारी की आवाज पूरी तरह चली गई थी। परिजन उन्हें महावीर ईएनटी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां जांच में वोकल कॉर्ड पाल्सी की समस्या सामने आई। चिकित्सकीय जांच के बाद उनकी टाइप-1 थायरोप्लास्टी सर्जरी करने का निर्णय लिया गया।
अस्पताल के निदेशक डॉ. विनीत जैन ने बताया कि वोकल कॉर्ड पाल्सी ऐसी स्थिति है, जिसमें गले के स्वर यंत्र में मौजूद दो वोकल कॉर्ड में से एक कॉर्ड में लकवा आ जाता है। इसके कारण मरीज की आवाज चली जाती है। साथ ही सांस लेने और खाने-पीने में भी दिक्कत होती है।
डॉ. जैन ने बताया कि मरीज की पूरी जांच के बाद टाइप-1 थायरोप्लास्टी सर्जरी की गई। इसमें विशेष 3D लैरिंजियल सिलिकॉन इम्प्लांट का उपयोग किया गया। सर्जरी के दौरान लकवाग्रस्त स्वर तन्त्र को बीच में लाकर सिलिकॉन इम्प्लांट से सपोर्ट दिया जाता है।
उन्होंने बताया कि यह सर्जरी राजस्थान में गिने-चुने अस्पतालों में ही होती है। इसे काफी जटिल और सूक्ष्म सर्जरी माना जाता है, जिसे माइक्रोस्कोपिक तकनीक से किया जाता है।
डॉ. जैन के अनुसार सर्जरी सफल रही और ऑपरेशन के कुछ ही समय बाद मरीज की आवाज लौट आई। अब अलक बिहारी अच्छी तरह बातचीत कर पा रहे हैं। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉ. जैन की टीम का आभार जताया। वोकल कॉर्ड पाल्सी के कारण पूरी तरह आवाज खो चुके 75 वर्षीय मरीज की आवाज लौटना इस जटिल सर्जरी की सफलता को रेखांकित करता है।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
