कोटा के बालाजी नगर स्थित श्रीनाथपुरम की विवांता रेजिडेंशियल सोसायटी (विवांता अपार्टमेंट) की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा तथा भाजपा प्रदेश मंत्री अनसूया गोस्वामी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

समिति के संरक्षक रवि पारीक, प्रवीण मेहंदीरत्ता, दिलीप पुरोहित, राजेंद्र खंडेलवाल, ओ.पी. गुप्ता एवं राजकुमार मंगल ने अतिथियों का स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि नई कार्यकारिणी सोसायटी के सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करेगी तथा विवांता अपार्टमेंट को आदर्श आवासीय परिसर बनाने की दिशा में समर्पित भाव से कार्य करेगी।

पूर्व मंत्री रामगोपाल बैरवा ने कहा कि सोसायटी के 267 परिवारों द्वारा निर्विरोध कार्यकारिणी का चयन आपसी विश्वास, सौहार्द और एकता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए सर्वहित की भावना से कार्य करने का आह्वान किया। भाजपा प्रदेश मंत्री अनसूया गोस्वामी ने कहा कि नई कार्यकारिणी अपने कार्यों से पूरे शहर में आदर्श स्थापित करेगी।

समारोह में अध्यक्ष सुरेंद्र जैन, सचिव नरेंद्र मित्तल, कोषाध्यक्ष राकेश पुरोहित, उपाध्यक्ष ज्योति शर्मा तथा कार्यकारिणी सदस्य विशाल उपाध्याय, अविनाश पांचाल, कृष्ण कुमार मूंदड़ा, नीता मित्तल, मनोज सिंघल, नितिन अग्रवाल, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विनय पोद्दार, अनिल गोयल, दीपिका चारण एवं मोना पारीक ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की।

इस अवसर पर सोसायटी के 267 परिवारों की एकजुटता की सराहना की गई। साथ ही मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम ने सोसायटी में संगठन, सहभागिता और विकास के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story