कोटा: विश्वेरा सखी ग्रुप ने बसंत विहार स्कूल में बच्चों को बांटी स्टेशनरी व खाद्य सामग्री
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सेवा कार्य के तहत बच्चों को बर्तनों के साथ स्टेशनरी किट और खाद्य सामग्री वितरित की गई।

तस्वीर में कोटा के स्कूल में बच्चों को सामग्री वितरित करते सखी ग्रुप के सदस्य।
कोटा। विश्वेरा सखी ग्रुप की अध्यक्ष श्रीमती कविता दुगेरिया के नेतृत्व में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बसंत विहार में सेवा कार्य किया गया। इस दौरान ग्रुप की ओर से नन्हे-मुन्ने बच्चों को स्टेशनरी किट, केला, बिस्किट, वेफर्स और टॉफी वितरित की गई।
सेवा कार्य के तहत विद्यालय में भोजन के लिए बर्तनों का सहयोग भी प्रदान किया गया। सामग्री वितरण के बाद बच्चों में खुशी का उत्सव देखने को मिला और सभी बच्चों के चेहरों पर मुस्कान नजर आई।
यह सेवा कार्य सुधा जैन, प्रीति बाबरिया, विभा, नम्रता, पिंकी, स्वाति, गुलशन, शकुंतला, रेखा, आकाशा, रितु और पूनम के सहयोग से सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल स्वाति जी ने अध्यक्ष कविता दुगेरिया, कोषाध्यक्ष सुधा एवं समस्त सखी ग्रुप का आभार व्यक्त किया। सेवा कार्य के माध्यम से विद्यालय के बच्चों को आवश्यक सामग्री के साथ भोजन व्यवस्था के लिए भी सहयोग मिला।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
