कोटा। जवाहर नगर–तलवंडी क्षेत्र में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन धार्मिक, सामाजिक और राष्ट्रवादी चेतना का सशक्त मंच बना। सम्मेलन में हिन्दू एकता, देशभक्ति, सेवा और संस्कृति के संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया गया।

सम्मेलन के मुख्य संबोधन और विचार

सम्मेलन के अध्यक्ष लहरी शंकर गौतम ने कहा कि "हिन्दू समाज की संगठित शक्ति ही राष्ट्र को सुदृढ़ बना सकती है।"

मुख्य वक्ता देवेन्द्र मालव, महानगर प्रचार प्रमुख ने अपने उद्बोधन में कहा कि "संघ शताब्दी वर्ष 2026 के अवसर पर समाज को संस्कार, सेवा और समर्पण के मार्ग पर आगे बढ़ाना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।"

परम पूज्य सद्गुरु प्रभाकर साहब ने "हिन्दू एकता को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया", जबकि बाल किशन महाराज ने "धर्म, संस्कृति और सेवा को जीवन का मूल मंत्र बताया।"

राष्ट्रीय कवि निशा मुनी गौड़ ने काव्यपाठ के माध्यम से देशभक्ति का भाव जागृत किया।

भव्य कलश यात्रा और आयोजन

कार्यक्रम से पूर्व श्रीराम मंदिर जवाहर नगर से गायत्री मंदिर तलवंडी तक भव्य मध्य कला यात्रा निकाली गई। मंच संचालन राम स्वरूप शर्मा द्वारा किया गया।

खिलाड़ियों, सफाईकर्मियों व समाजसेवियों का सम्मान

सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं और सेवाभावी व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया:

खिलाड़ी: राष्ट्रीय खिलाड़ी खजान सिंह का सम्मान प्रदान किया गया।

सफाई सेवा: उल्लेखनीय योगदान के लिए पप्पू बाल्मीकि, रामचरण बाल्मीकि, अशोक बाल्मीकि, दिनेश पंकज बाल्मीकि एवं हेमराज बाल्मीकि को सम्मानित किया गया।

विशिष्ट सेवा: श्रीराम मंदिर जवाहर नगर के लिए भूमि दान करने वाले डॉ. राकेश अग्रवाल को विशेष सम्मान दिया गया।

गौ-सेवा: 20 वर्षों से सक्रिय मदनलाल गर्ग एवं के.के. माहेश्वरी व बृज मोहन माहेश्वरी को सम्मानित किया गया।

निःशुल्क भोजन सेवा (फूड टेम्पल): राजेश माहेश्वरी और मनीषा पतीरा का सम्मान किया गया।

योग क्षेत्र: रमेश गोयल और शकुन्तला गुप्ता का सम्मान किया गया।

नरेश पालीवाल, मुकेश प्रजापति, राम मनोहर शर्मा, जगदीश प्रजापति, नरेन्द्र शर्मा, मुकेश गौतम, राजेन्द्र गौतम, निर्मला गौतम, सूरजलता शर्मा, उर्मिला गौतम, रेखा पालीवाल, हनुमान गुप्ता, योगेश गुप्ता, ज्योति यादव, योगिता चतुर्वेदी सहित अनेक समाजसेवियों द्वारा सम्मान प्रदान किया गया।

मंदिर पुजारियों का अभिनंदन

भगवान की सेवा में समर्पित क्षेत्र के प्रमुख पुजारियों का सम्मान किया गया:

पं. ललन झा (काली माता मंदिर)

पं. बनवारी लाल शर्मा (माताजी मंदिर)

पं. दीनदयाल गौतम

पं. रामचन्द्र शर्मा (गोदेश्वर हनुमान मंदिर)

पं. जुगल किशोर (गायत्री मंदिर तलवंडी)

क्षेत्र के अन्य पुजारियों का भी सम्मान किया गया।

आयोजन समिति के सक्रिय पदाधिकारी

आयोजन समिति में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया, जिनमें शामिल हैं: रामकुमार मेहता, चन्द्रशेखर गुप्ता, नरेन्द्र शर्मा, देबु राही, रामस्वरूप शर्मा, गोकुल यादव, शरणलता मेहता, दीपू जोशी, सुरेन्द्र कलवार, सुदर्शन गौतम, राजेन्द्र मित्तल, जगदीश विजय, जे.पी. शर्मा, राम मनोहर शर्मा, सत्यनारायण जैन, हनुमान गुप्ता, केदार खंडेलवाल, सुरेश सोनी, सहित अनेक पदाधिकारी।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story