कोटा में विराट हिन्दू सम्मेलन आयोजित, विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान किया गया
सकल हिन्दू समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में संत निरंजननाथ और आरएसएस प्रचारक अजयराज सिंह ने प्रबुद्ध संबोधन दिया और स्थानीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

कोटा के महावीर नगर में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन के दौरान मंच पर प्रतिभाओं को सम्मानित करतीं महिला अतिथि और उपस्थित गणमान्य जन।
कोटा, 27 जनवरी। सकल हिन्दू समाज की ओर से महावीर नगर प्रथम, परिजात कॉलोनी, गोबरिया बावड़ी, ट्रांसपोर्ट नगर (भामाशाह बस्ती) में दिनांक 25 जनवरी को विराट हिन्दू सम्मेलन एवं भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई।
भव्य कलश शोभा यात्रा का विवरण
हिन्दू आयोजन समिति के अध्यक्ष के.पी. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि:
- दोपहर 01 बजे से 03 बजे तक सम्पूर्ण क्षेत्र में मातृशक्ति एवं आमजन के द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
- कलश यात्रा का शुभारम्भ श्री संकट मोचन हनुमान मन्दिर, महावरी नगर प्रथम प्राइवेट सेक्टर से हुआ।
मुख्य कार्यक्रम एवं प्रबुद्ध संबोधन
दोपहर 03 से 05 बजे विराट हिन्दू सम्मेलन हुआ जिसमें:
- "संत पूजनीय निरंजननाथ जी अवधुत का प्रवचन हुआ।"
- "राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के कोटा विभाग प्रचारक श्री अजयराज सिंह जी का सारगर्भित बौधिक प्रवचन हुआ।"
सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभा सम्मान
कार्यक्रम में धार्मिक एवं देश भक्ति से ओतप्रोत स्थानीय छात्र-छात्राओं के स्थानीय कार्यक्रम हुए। इसके साथ ही:
- इस क्षेत्र के राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रो में अपनी प्रतिभा से नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी एवं प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
मंच संचालन एवं आभार प्रदर्शन
मंच का संचालन राष्ट्रीय कवित्री शिवांगी सिंह सिकरवार ने किया। कार्यक्रम के अन्त में हिन्दू आयोजन समिति के अध्यक्ष के.पी. सिंह के द्वारा आयोजन को सफल बनाने तथा तन मन एवं धन से आमजन का सहयोग करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
