राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित हो रही विराट हिंदू सम्मेलनों की श्रृंखला के अंतर्गत कोटा महानगर में एक भव्य और ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। टीचर्स कॉलोनी, रंगविहार एवं कंपीटीशन बस्ती क्षेत्र में रविवार, 8 फरवरी 2026 को भगवान श्री पिप्पलेश्वर महादेव के सानिध्य में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।


भव्य कलश यात्रा एवं मार्ग

आयोजन समिति अध्यक्ष श्याम नारायण मिश्रा ने बताया कि:

  • सम्मेलन का शुभारंभ प्रातः 11:30 बजे टीचर्स कॉलोनी स्थित विश्वनाथ महादेव एवं कामखेड़ा हनुमान मंदिर से विशाल एवं भव्य कलश यात्रा के साथ होगा।
  • यह कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए भगवान श्री पिप्पलेश्वर महादेव मंदिर स्थित श्री पिप्पलेश्वर वाटिका, कंपीटीशन कॉलोनी पहुंचेगी।

सांस्कृतिक एवं शौर्य प्रदर्शन के मुख्य आकर्षण

कलश यात्रा के उपरांत धार्मिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रबोध से ओतप्रोत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें प्रमुख हैं:

  • गणेश वंदना एवं सामूहिक नृत्य।
  • वीरांगना महारानी अबक्का जी के जीवन चरित्र पर आधारित नाट्य मंचन।
  • नारी शक्ति द्वारा शौर्य प्रदर्शन विशेष आकर्षण रहेंगे और क्षेत्रीय बालिकाओं द्वारा मलखंब प्रदर्शन भी प्रस्तुत किया जाएगा।

आशीर्वचन एवं मुख्य संबोधन

सम्मेलन में इस्कॉन कोटा के मायापुरवासी दास प्रभु जी के आशीर्वचन होंगे। आयोजन समिति के अनुसार:

"मुख्य वक्ता द्वारा हिंदू समाज के संगठन, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के विषय पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।"

कार्यक्रम के समापन पर समस्त बस्तीवासियों के लिए सहभोज की व्यवस्था भी की गई है।


व्यवस्था एवं अनुशासन

आयोजन को सुव्यवस्थित एवं अनुशासित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न स्वयंसेवी टोलियों का गठन किया गया है। इनमें निम्नलिखित जिम्मेदारियों का दायित्व स्वयंसेवकों को सौंपा गया है:

  • भीड़ नियंत्रण एवं जल व्यवस्था।
  • भोजन निर्माण एवं भोजन वितरण।

सम्मेलन से जुड़े सभी कार्यक्रम श्री पिप्पलेश्वर वाटिका एवं भगवान श्री पिप्पलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित होंगे।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story