कोटा में विप्र समाज का अन्नकूट व परिचय सम्मेलन, महिलाओं ने संभाली कमान
फॉर्म और 50 रुपए की कूपन डायरी जारी की गई; 1 दिसंबर से घर-घर पीले चावल बांटकर समाज के लोगों को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया जाएगा।

कोटा में विप्र फाउंडेशन की महिला पदाधिकारी परिचय सम्मेलन के फॉर्म और कूपन डायरी दिखाती नजर आ रही हैं।
कोटा में विप्र समाज के विशाल अन्नकूट एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। 20 दिसंबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की जिम्मेदारी महिलाओं ने संभालते हुए आयोजन की रूपरेखा को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में परिचय सम्मेलन के फॉर्म और कूपन डायरी का विमोचन किया गया।
विप्र फाउंडेशन वन ई जोन कोटा की ओर से 20 दिसंबर को दोपहर 3 बजे मंगलेश्वरी गार्डन में विशाल अन्नकूट एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा (चच्चू भैया) के निर्देशन में होने वाले इस आयोजन की तैयारियों को लेकर प्रदेशाध्यक्ष (महिला) शशि शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने परिचय सम्मेलन के फॉर्म और प्रत्येक परिवार के लिए 50 रुपए के कूपन वाली डायरी का विमोचन किया।
इस अवसर पर शशि शर्मा ने कहा कि आयोजन की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं ने संभाल ली है। कार्यक्रम में समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 1 दिसंबर से घर-घर जाकर पीले चावल बांटे जाएंगे और लोगों को आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा।
फॉर्म और कूपन डायरी के विमोचन के दौरान अनीता शर्मा, रमा शर्मा, अंजना गौतम, अनिता कमल, राजेश शर्मा, शिवानी शर्मा, शशि गौतम, पूर्णिमा शर्मा, आशा शर्मा, गिरिजा शर्मा, बंटी शर्मा, लीला शर्मा, अर्चना दूबे, मानसी भारद्वाज, रीना शर्मा, गायत्री शर्मा एवं मोनिका व्यास उपस्थित रहीं। महिलाओं ने आयोजन की तैयारियों का मोर्चा संभालते हुए 20 दिसंबर को होने वाले अन्नकूट एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन के आमंत्रण अभियान की शुरुआत की तैयारी की है।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
