कोटा में विप्र फाउंडेशन के अन्नकूट महोत्सव और परिचय सम्मेलन की तैयारी शुरू
देवताओं को निमंत्रण अर्पित करने के बाद ऑनलाइन और ऑफलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की गई है।

विप्र फाउंडेशन के पदाधिकारी कोटा के मंदिर में भगवान गणेश और पुजारी को निमंत्रण पत्र दे रहे हैं।
कोटा में विप्र फाउंडेशन की ओर से 20 दिसंबर को आयोजित होने वाले विशाल अन्नकूट महोत्सव एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों का विधिवत आगाज धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुआ। विप्र बंधुओं ने ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश सहित विभिन्न देवी-देवताओं को निमंत्रण पत्र अर्पित कर आयोजन के निर्विघ्न संपन्न होने की प्रार्थना की।
विप्र फाउंडेशन कोटा के तत्वावधान में 20 दिसंबर को रंगबाड़ी रोड स्थित मंगलेश्वरी गार्डन में विशाल अन्नकूट महोत्सव एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा (चच्चू भैया) के निर्देशन में होगा। आयोजन की शुरुआत के क्रम में विप्र समाज के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने विद्वान पंडितों की उपस्थिति में खड़े गणेश जी मंदिर पहुंचकर मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री गणेश के श्रीचरणों में निमंत्रण पत्र अर्पित किया।
इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ कर रंगबाड़ी बालाजी को निमंत्रण दिया गया। संध्याकाल में मां भगवती काली मैया मंगलेश्वरी मठ, बाड़ी वाले बाबा एवं भगवान परशुराम जी को जयकारों के साथ निमंत्रण पत्र अर्पित किए गए। इस दौरान सभी देवी-देवताओं से अन्नकूट महोत्सव एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन को निर्विघ्न संपन्न कराने की प्रार्थना की गई।
विप्र फाउंडेशन के प्रदेश प्रवक्ता रमेश चंद गौतम ने बताया कि इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन जोन 1E के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी, हरि सुदन शर्मा, शिव शर्मा, श्रीमती शशि शर्मा, रमा शर्मा, अर्चना दुबे, विजयलक्ष्मी गौतम, शिवानी शर्मा, संगीता तिवारी, राजेंद्र कुमार शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, अजय भारद्वाज, मुनेंद्र शर्मा, रमेश शर्मा, नरेश शर्मा, सुनील शर्मा, शिव शंकर शर्मा, हरिमोहन शर्मा, कीर्ति स्वरुप शर्मा, चंद्र प्रकाश गौतम, मृत्युंजय तिवारी, गणेश गौतम, इंदरगढ़ पंडित कैलाश गौतम, पंडित कृष्ण मुरारी राधे राधे, पंडित दीपक शर्मा, मनीष शर्मा, आलोक शर्मा एवं अभिषेक शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
गौतम ने बताया कि पूजा-अर्चना के साथ ही अन्नकूट महोत्सव एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सम्मेलन में शामिल होने के इच्छुक युवक-युवतियों के लिए ऑनलाइन एवं ऑफलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। धार्मिक निमंत्रण के साथ शुरू हुई तैयारियों के बीच अब आयोजन को लेकर पंजीकरण की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
