कोटा: विप्र फाउंडेशन अन्नकूट महोत्सव का प्रथम निमंत्रण आज
20 दिसंबर को कोटा में आयोजित होने वाले 16वें अन्नकूट महोत्सव और युवक-युवती परिचय सम्मेलन के लिए खड़े गणेश जी मंदिर में श्रीगणेश पूजा के साथ तैयारियों का शुभारंभ होगा।

कोटा में विप्र फाउंडेशन की ओर से आयोजित होने वाले 16वें विशाल अन्नकूट महोत्सव एवं राष्ट्रीय स्तर के युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों का शुभारंभ भगवान गणेश के प्रथम निमंत्रण के साथ किया जाएगा। आगामी 20 दिसंबर (रविवार) को रंगबाड़ी रोड स्थित मंगलेश्वरी गार्डन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए बुधवार को दोपहर 2:15 बजे खड़े गणेश जी मंदिर में प्रथम निमंत्रण अर्पित किया जाएगा।
विप्र फाउंडेशन के प्रदेश प्रवक्ता रमेश चंद्र गौतम ने बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा (चच्चू भैया) के निर्देशन में 16वें विशाल अन्नकूट महोत्सव एवं राष्ट्रीय स्तर के युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 20 दिसंबर (रविवार) को कोटा के मंगलेश्वरी गार्डन, रंगबाड़ी रोड पर होगा।
कार्यक्रम की तैयारियों के तहत बुधवार को विप्र बंधु ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ खड़े गणेश जी मंदिर पहुंचेंगे। यहां विघ्नहर्ता एवं मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना कर उनके श्रीचरणों में कार्यक्रम का प्रथम निमंत्रण अर्पित किया जाएगा। इसी के साथ धार्मिक परंपरा के अनुसार आयोजन की तैयारियों का श्रीगणेश होगा।
विप्र फाउंडेशन की ओर से आयोजित होने वाले इस 16वें विशाल अन्नकूट महोत्सव और राष्ट्रीय स्तर के युवक-युवती परिचय सम्मेलन के लिए प्रथम निमंत्रण कार्यक्रम को तैयारियों की औपचारिक शुरुआत के रूप में आयोजित किया जाएगा।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
