कोटा में विप्र फाउंडेशन का अन्नकूट महोत्सव, गणेश को निमंत्रण
विप्र फाउंडेशन की ओर से कोटा में 20 दिसंबर को 16वें अन्नकूट महोत्सव और युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों का बुधवार को प्रथम निमंत्रण के साथ शुभारंभ होगा।

कोटा में विप्र फाउंडेशन की ओर से आयोजित होने वाले 16वें विशाल अन्नकूट महोत्सव एवं राष्ट्रीय स्तर के युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों का शुभारंभ बुधवार को प्रथम निमंत्रण के साथ होगा। आयोजन की सफलता और निर्विघ्न संपन्नता की कामना के साथ विप्र बंधु भगवान श्री गणेश को पहला निमंत्रण अर्पित करेंगे।
विप्र फाउंडेशन के प्रदेश प्रवक्ता रमेश चंद्र गौतम ने बताया कि आगामी 20 दिसंबर (रविवार) को कोटा के रंगबाड़ी रोड स्थित मंगलेश्वरी गार्डन में विशाल अन्नकूट महोत्सव एवं राष्ट्रीय स्तर के युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा (चच्चू भैया) के निर्देशन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू की जा रही हैं।
इसी क्रम में बुधवार को दोपहर 2:15 बजे विप्र बंधु ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ खड़े गणेश जी मंदिर पहुंचेंगे। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने के बाद विघ्नहर्ता एवं मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश जी के श्रीचरणों में आयोजन का प्रथम निमंत्रण अर्पित किया जाएगा। इस धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही महोत्सव एवं परिचय सम्मेलन की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ होगा।
गौतम ने बताया कि विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में होने वाला यह 16वां विशाल अन्नकूट महोत्सव और युवक-युवती परिचय सम्मेलन 20 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। प्रथम निमंत्रण के माध्यम से भगवान गणेश का आशीर्वाद लेकर आयोजन से जुड़े कार्यों का श्रीगणेश किया जाएगा।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
