विद्या भारती चित्तौड़ प्रान्त से सम्बद्ध विद्या भारती शिक्षा संस्थान, महावीर नगर तृतीय, कोटा के तत्वावधान में आगामी 5 जुलाई को ‘प्रतिभा सम्मान समारोह-2026’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह गरिमामयी कार्यक्रम महावीर नगर तृतीय स्थित स्वामी विवेकानन्द विद्या निकेतन परिसर के श्रीरामशान्ताय सभागार में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा।

संस्थान के सचिव सतीश गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समारोह की अध्यक्षता राजस्थान उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता विरेन्द्र साहू करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ऐलन करियर इंस्टीट्यूट, कोटा के निदेशक राजेश माहेश्वरी होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में कोटा मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नीलेश जैन उपस्थित रहेंगे।

इस अवसर पर मुख्य उद्बोधन विद्या भारती चित्तौड़ प्रान्त के प्रान्त सचिव मानेंग पटेल द्वारा दिया जाएगा, जिसमें वे उपस्थित शिक्षाविदों एवं विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करेंगे। यह आयोजन शिक्षा, प्रतिभा सम्मान और शैक्षणिक उत्कृष्टता को प्रोत्साहन देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिसमें शहर के अनेक शिक्षाविदों और विद्यार्थी समुदाय की सहभागिता अपेक्षित है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story