कोटा। वंदना कॅरियर इंस्टिट्यूट में 5 नवम्बर को दीपावली महोत्सव आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर तुषार दुबे और चेयरमेन मनोज दुबे ने सभी विद्यार्थियों एवं स्टॉफ सदस्यों को मिठाइयां और उपहार वितरित किए।

हर वर्ष की भांति इस बार भी संस्थान में दीपावली का आयोजन किया गया। परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी, दीपों और आकर्षक रंगोलियों से सजाया गया। पूरे परिसर में दीपावली के अवसर पर सजावट की गई।

संस्थान के डायरेक्टर तुषार दुबे ने बताया कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के तनाव से कुछ समय के लिए मुक्त रखने और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इनमें दीया सजावट, लालटेन निर्माण, पूजा थाली सजावट और कार्ड निर्माण प्रतियोगिताएं शामिल रहीं।

महोत्सव के दौरान तुषार दुबे और चेयरमेन मनोज दुबे ने सभी विद्यार्थियों एवं स्टॉफ को मिठाइयां और उपहार वितरित किए। इस अवसर पर सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। संस्थान में आयोजित इस कार्यक्रम में दीपावली के साथ रचनात्मक गतिविधियों और आपसी सहभागिता को भी स्थान दिया गया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story