बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरण असंतुलन के बीच प्रकृति संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए ‘प्रादेशिक सेवारत वैश्य संस्था, कोटा’ द्वारा “पेड़ बचाओ, पेड़ लगाओ, पुण्य कमाओ” अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के माध्यम से कोटा शहर को हरित और स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया गया है।

संस्था के प्रदेश अध्यक्ष हुकुमचंद मंगल ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष मुहिम के अंतर्गत कोटा शहर में कुल 53 पेड़ लगाने और उन्हें पूर्ण रूप से सुरक्षित रखने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संस्था की कार्यकारिणी में कुल 53 सदस्य हैं तथा ‘एक व्यक्ति, एक पेड़’ के सिद्धांत पर प्रत्येक सदस्य को एक-एक पेड़ लगाने और उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस प्रकार सभी 53 कार्यकारी सदस्य न केवल पौधारोपण करेंगे, बल्कि उन पौधों के वृक्ष बनने तक उनकी सतत देखभाल भी सुनिश्चित करेंगे। इसी क्रम में यह भी उल्लेख किया गया कि “एक कार्यकर्त्ता एक पेड़ के अंतर्गत रोपेंगे 53 पौधे।”

अभियान को सफल बनाने में संस्था के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ सदस्यों की सक्रिय भूमिका रहेगी। इस संकल्प में पुरुषोत्तम सिंगल (अधिशासी अभियंता), नरेंद्र मोहन गुप्ता (अधिशासी अभियंता), अखिलेश कंजोलिया (प्रशासनिक अधिकारी), मुकेश गुप्ता (कोषाध्यक्ष), गिर्राज गुप्ता (एकाउंट्स अधिकारी), मनोज गुप्ता, राजेंद्र जैन (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) और राजेंद्र जैन (प्रिंसिपल) शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त गिरिराज गुप्ता (अधिशासी अभियंता), रमेश चंद गुप्ता (अधिशासी अभियंता), धनराज खंडेलवाल एवं लक्ष्मी नारायण खंडेलवाल (अकाउंट अधिकारी) सहित सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने इस पर्यावरण हितैषी अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और कोटा को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित बनाने का सामूहिक संकल्प लिया है। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी और भविष्य की पीढ़ियों के लिए सुरक्षित जीवन-परिसर की दिशा में एक सशक्त संदेश प्रस्तुत करती है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story