कोटा, 27 सितम्बर। अग्रवाल सेवा उत्थान समिति की ओर से नगर निगम कोटा के नवनिर्वाचित उपमहापौर विवेक राजवंशी सहित वैश्य समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समिति की ओर से सभी जनप्रतिनिधियों का माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर अभिनंदन किया गया।

समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल ने कहा कि समाज के जनप्रतिनिधियों का सम्मान करना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज के नवनिर्वाचित पार्षद जनसेवा और समाजहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए कोटा के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

समिति के महामंत्री संजय गोयल एवं गजानंद सिंघल ने बताया कि सम्मानित होने वाले पार्षदों में उपमहापौर विवेक राजवंशी, क्रांति जैन, सुरेंद्र अग्रवाल, लोकेश गुप्ता, अर्पित जैन, योगेश विजय एवं मंजू विजय सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

इस अवसर पर उपमहापौर विवेक राजवंशी ने कहा कि समाज ने जो विश्वास और सम्मान दिया है, उसके लिए वे आभारी हैं। उन्होंने कहा, “हम समाज व कोटा की जनता के साथ हमेशा खड़े हैं और कोटा के विकास तथा जनसेवा के कार्यों में पूरी निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। समाज की समस्याओं को प्राथमिकता से उठाकर उनके समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।”

कार्यक्रम में मानव सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन लाल गर्ग, सचिव राजेंद्र अग्रवाल, कोटा व्यापार महासंघ के उपाध्यक्ष सुरेंद्र गोयल विचित्र, समाजसेवी संदीप अग्रवाल चांदीवाला, लायंस क्लब साउथ के अध्यक्ष सुधा शर्मा, प्रमोद अग्रवाल, पीपी गुप्ता, गजानंद सिंघल, नवीन अग्रवाल, नरेंद्र गोयल, मनोज गोयल, विशाल अग्रवाल, आराधना अग्रवाल, भंवरलाल अग्रवाल, किरण अग्रवाल, सुनीता गोयल, कमला मित्तल, रूपा अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, डॉ. राहुल मित्तल, रामनिवास गर्ग, नीरू गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, कृष्णा अग्रवाल, आरपी गर्ग, आरके गोयल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान उपस्थित सदस्यों ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story