रिद्धि-सिद्धि नगर स्थित चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में दसलक्षण पर्व के तहत उत्तम संयम धर्म के अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। श्रद्धालुओं ने दसलक्षण विधान में अर्घ्य अर्पित किए तथा भगवान का शांतिधारा एवं अभिषेक कर धर्मलाभ लिया।

प्रात:कालीन ध्यान शिविर में आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज के आशीर्वाद से गणधर मुनि संघ ने श्रद्धालुओं को तीन लोक के स्वरूप का ध्यान कराया। उर्ध्वलोक, मध्यलोक एवं अधोलोक का ध्यान कराते हुए मुनि संघ ने त्रिलोक की संरचना एवं उसके आध्यात्मिक महत्व से श्रद्धालुओं को परिचित कराया।

प्रात:कालीन प्रवचन में मुनि श्री विवर्धन सागर जी महाराज ने उत्तम संयम धर्म की व्याख्या करते हुए कहा कि मनुष्य को पांचों इंद्रियों के साथ इंद्रियों के राजा मन को भी नियंत्रण में रखना चाहिए। जिसका मन निरंतर इधर-उधर भटकता रहता है, वह धर्म में स्थिर नहीं हो सकता। जीवन को संयमित और नियंत्रित करके ही धर्म के उच्च सोपानों को प्राप्त किया जा सकता है।

प्रवचन कार्यक्रम के दौरान मुनि श्री विवर्धन सागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन किया गया तथा सभी मुनियों को शास्त्र भेंट किए गए। प्रतिदिन अपराह्नकाल में तत्त्वार्थ सूत्र का पूजन एवं एक अध्याय का व्याख्यान मुनि संघ द्वारा किया जा रहा है। वहीं सांयकालीन प्रतिक्रमण के माध्यम से श्रावकों को पापों से निवृत्ति और प्रायश्चित के सोपानों का अभ्यास कराया जा रहा है।

मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र गोधा एवं मंत्री पंकज खटोड़ ने बताया कि मुनि श्री के पाद प्रक्षालन का सौभाग्य आशीष-शिल्पी एवं भौमिक सेठिया परिवार को प्राप्त हुआ। दसलक्षण पर्व के आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु धर्मलाभ ले रहे हैं।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story