माँ भारती टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, स्वामी विवेकानंद नगर, कोटा की वार्षिक पत्रिका ‘प्रतिबिंब’ का विमोचन बुधवार को कोटा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत के करकमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में शिक्षाविदों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

पत्रिका के विमोचन अवसर पर कुलपति प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत ने इसका अवलोकन करते हुए विषयवस्तु एवं प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालयीन पत्रिकाएँ विद्यार्थियों की रचनात्मकता, साहित्यिक अभिरुचि तथा संस्थान की उपलब्धियों को अभिव्यक्ति प्रदान करने का सशक्त मंच होती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे अध्ययन के साथ-साथ लेखन, चिंतन एवं सृजनात्मक गतिविधियों से निरंतर जुड़े रहें।

माँ भारती ग्रुप के अध्यक्ष महेश विजय ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी समान महत्व देता है। उन्होंने कहा कि वार्षिक पत्रिका इसी उद्देश्य की सार्थक अभिव्यक्ति है।

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. कंचन गोयल ने पत्रिका की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि ‘प्रतिबिंब’ में विद्यार्थियों की साहित्यिक एवं रचनात्मक अभिव्यक्तियों के साथ-साथ महाविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद, सामुदायिक सहभागिता तथा वर्षभर आयोजित विभिन्न गतिविधियों का समावेश किया गया है।

कार्यक्रम में माँ भारती ग्रुप के चेयरमैन महेश विजय, निदेशक शशांक विजय, हेमा विजय, दिनेश विजय, प्रबंधक ललित शर्मा, अशोक मालवीय, मोनिका मलिक सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. कंचन गोयल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। वार्षिक पत्रिका ‘प्रतिबिंब’ का विमोचन विद्यार्थियों की सृजनात्मक अभिव्यक्तियों को प्रोत्साहन देने तथा शैक्षणिक, साहित्यिक और सांस्कृतिक उपलब्धियों को व्यापक मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story