कोटा विश्वविद्यालय में शताब्दी स्वर–वंदे मातरम् देशभक्ति कार्यक्रम का आयोजन
भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ एवं संगीत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पं. गौतम काले और डॉ. पामिल मोदी के समूह देंगे प्रस्तुतियां।

कोटा। कोटा विश्वविद्यालय के भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ एवं संगीत विभाग के संयुक्त तत्वावधान में देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की संगीतमय प्रस्तुति ‘शताब्दी स्वर–वंदे मातरम्’ कार्यक्रम का आयोजन 14 मार्च 2026 (शनिवार) को किया जाएगा। कुलगुरू प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता आंदोलन की गौरवपूर्ण परंपरा, राष्ट्रभक्ति और भारतीय सांस्कृतिक चेतना को संगीत के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुँचाना है।
कार्यक्रम की रूपरेखा और विशिष्ट अतिथि
डीन पीजी स्ट्डीज प्रो. घनश्याम शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय परिसर स्थित फार्मेसी विभाग के सेमिनार हॉल में प्रातः 10:30 बजे से होगा। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध संगीतज्ञ पंडित गौतम काले एवं उनका समूह (इंदौर) तथा डॉ. पामिल मोदी एवं उनका समूह देशप्रेम से प्रेरित गीतों की प्रस्तुति देंगे। आयोजन समिति सचिव संतोष कुमार मीणा व सह संयोजक डॉ. विक्रांत शर्मा ने बताया कि ये दोनों प्रसिद्ध कलाकार क्रमशः इंदौर एवं मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय उदयपुर से कोटा आ रहे हैं।
वंदे मातरम् और सांस्कृतिक चेतना का संगम
कुलगुरू प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत ने कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि "कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता आंदोलन की गौरवपूर्ण परंपरा, राष्ट्रभक्ति और भारतीय सांस्कृतिक चेतना को संगीत के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुँचाना है।" उन्होंने आगे बताया कि इस विशेष आयोजन में वंदे मातरम् सहित देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाओं का सामूहिक गायन और सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जाएगी।
तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुशील कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि आयोजन समिति द्वारा वर्तमान में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस भव्य संगीतमय समारोह के लिए विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शहर के प्रबुद्ध नागरिकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है ताकि सभी इस राष्ट्रभक्ति के उत्सव का हिस्सा बन सकें।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
