विश्व पर्यटन दिवस पर कोटा विश्वविद्यालय में हेरिटेज वॉक और एआई ट्रेजर हंट का आयोजन
विश्व पर्यटन दिवस पर कोटा विश्वविद्यालय में ‘एक्सप्लोर अवर ओन सिटी’ के तहत हेरिटेज वॉक और एआई आधारित ट्रेजर हंट हुआ। विद्यार्थियों ने ‘छोटी समाधि’ शिव मंदिर की विरासत जानी और पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों में भाग लिया।

तस्वीर में कोटा विश्वविद्यालय के पर्यटन विभाग के विद्यार्थी और संकाय सदस्य एक ऐतिहासिक मंदिर के प्रांगण में 'वर्ल्ड टूरिज्म डे' का बैनर थामे नजर आ रहे हैं।
कोटा। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर कोटा विश्वविद्यालय के पर्यटन एवं आतिथ्य विभाग की ओर से ‘एक्सप्लोर अवर ओन सिटी’ थीम पर हेरिटेज वॉक और एआई आधारित ट्रेजर हंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को शहर की ऐतिहासिक विरासत, स्थापत्य, संस्कृति और पर्यटन की संभावनाओं से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराया गया।
विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अनुकृति शर्मा ने बताया कि हेरिटेज वॉक के दौरान विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों ने ऐतिहासिक ‘छोटी समाधि’ शिव मंदिर का भ्रमण किया। पैन इंडिया स्तर के टूरिस्ट गाइड नितिन भटनागर ने विद्यार्थियों को स्थल के इतिहास, संबंधित महाराज के जीवन से जुड़े प्रसंगों और मंदिर की वास्तुकला की जानकारी दी। मंदिर में स्थापित सिंह की प्रतिमा और उसकी निर्माण शैली भी विद्यार्थियों के लिए विशेष आकर्षण रही।
प्रो. (डॉ.) अनुकृति शर्मा ने कहा कि पर्यटन शिक्षा को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित रखने के बजाय विद्यार्थियों को विरासत स्थलों से जोड़ना जरूरी है। इससे उन्हें पर्यटन एवं हेरिटेज मैनेजमेंट की व्यावहारिक समझ विकसित करने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम में डिजिटल तकनीक को पर्यटन से जोड़ते हुए एआई आधारित ट्रेजर हंट आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को पांच टीमों में बांटकर विरासत स्थल की संस्कृति पर सोशल मीडिया रील तैयार करने, नदियों की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के सुझाव देने तथा भारतीय और विदेशी पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क निर्धारित करने जैसी गतिविधियां कराई गईं।
प्रतियोगिता में टीम सी विजेता रही। टीम में प्रत्यक्ष शर्मा, दिव्यांशी गोचर, वैभव शर्मा, पवन विजय, आस्था भाटिया और शुभांगी वैष्णव शामिल रहे।
कार्यक्रम में डॉ. श्रुति अरोड़ा, डॉ. प्रिया सुढानी, दीपक खत्री, डॉ. विनीता शर्मा, डॉ. आशीष सूरी, एमटीटी की छात्रा सुषमा तथा टूरिस्ट गाइड नितिन भटनागर मौजूद रहे।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
