कोटा विश्वविद्यालय के तीन विद्यार्थियों का उज्बेकिस्तान के समरकंद स्थित सिल्क रोड इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ टूरिज्म एंड कल्चरल हेरिटेज में अध्ययन के लिए चयन हुआ है। लक्षिता दाधीच, दीपल हाड़ा और अत्रे गौतम अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में उज्बेकिस्तान के लिए रवाना होंगे। तीनों विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के साथ पूर्णकालिक मास्टर डिग्री करने का अवसर मिलेगा।

विद्यार्थियों ने इस अवसर के लिए कोटा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलगुरु प्रो. (डॉ.) बी.पी. सारस्वत के प्रति आभार व्यक्त किया है, जो वर्तमान में राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलगुरु हैं। उज्बेकिस्तान जाने से पहले विद्यार्थियों ने प्रो. (डॉ.) बी.पी. सारस्वत का आभार प्रकट कर उनका आशीर्वाद लिया। प्रो. (डॉ.) बी.पी. सारस्वत के मार्गदर्शन में कोटा विश्वविद्यालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों के साथ शैक्षणिक साझेदारी को विस्तार दिया जा रहा है। सिल्क रोड यूनिवर्सिटी के साथ यह सहयोग विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और वैश्विक अकादमिक अवसरों के नए द्वार खोल रहा है।

अंतरराष्ट्रीय मामलों विभाग की विभागाध्यक्ष डा. प्रो. अनुकृति शर्मा ने बताया कि भारत में शैक्षणिक सहयोग के लिए सिल्क रोड इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी ने कोटा विश्वविद्यालय का चयन किया है। लक्षिता दाधीच एवं अत्रे गौतम को पर्यटन एवं आतिथ्य तथा दीपल हाड़ा को प्रबंधन में पूर्णकालिक मास्टर्स डिग्री के लिए सिल्क रोड इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में प्रवेश मिल गया है।

इस साझेदारी के तहत विद्यार्थियों को पर्यटन एवं आतिथ्य प्रबंधन, पुरातत्व, संग्रहालय विज्ञान, संरक्षण, कला एवं स्थापत्य स्मारकों की बहाली तथा ऐतिहासिक धरोहरों के रखरखाव जैसे विषयों में मास्टर डिग्री हासिल करने का अवसर मिलेगा।

विभागाध्यक्ष अनुकृति शर्मा ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह 500 अमेरिकी डॉलर छात्रवृत्ति तथा 100 अमेरिकी डॉलर प्रतिमाह छात्रावास व्यय के लिए दिए जाएंगे। भारत-उज्बेकिस्तान आने-जाने के लिए इकोनॉमी क्लास का हवाई टिकट भी उपलब्ध कराया जाएगा। उज्बेकिस्तान की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के लिए वर्ष में दो अध्ययन यात्राएं कराई जाएंगी। प्रत्येक अध्ययन यात्रा के लिए 100 अमेरिकी डॉलर अतिरिक्त दिए जाएंगे।

कोटा विश्वविद्यालय और सिल्क रोड इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के बीच यह शैक्षणिक साझेदारी चयनित विद्यार्थियों को मास्टर डिग्री के साथ अंतरराष्ट्रीय अध्ययन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और उज्बेकिस्तान की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से प्रत्यक्ष परिचय का अवसर प्रदान करेगी।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story