कोटा विश्वविद्यालय का नाम स्वामी विवेकानंद के नाम पर करने की मांग
लाडपुरा विधायक कल्पना देवी ने विधानसभा में नियम 295 के तहत प्रस्ताव रखा, 2016 से लंबित प्रबन्ध मण्डल की अनुशंसा को लागू करने का आग्रह किया।

जयपुर में राजस्थान विधानसभा सत्र के दौरान लाड़पुरा विधायक कल्पना देवी ने कोटा विश्वविद्यालय का नाम बदलकर स्वामी विवेकानन्द विश्वविद्यालय करने का विशेष उल्लेख प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
कोटा, 4 फरवरी 2026 बुधवार को लाड़पुरा विधायक कल्पना देवी ने विधानसभा में विशेष उल्लेख (नियम 295) के तहत ‘‘कोटा विश्वविद्यालय कोटा’’ का नाम बदलकर ‘‘स्वामी विवेकानन्द विश्वविद्यालय’’ कोटा करने की मांग की।
शिक्षा की काशी के रूप में कोटा की पहचान
विधायक ने कहा कि:
- "कोटा शहर शिक्षा जगत में कौचिंग सेन्टर के कारण शिक्षा की काशी के रूप में अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त है।"
- "इन कौचिंग सेन्टरों के कारण देश विदेश के विद्यार्थी यहां शिक्षा एवं कौचिंग में पढ़ने के लिए आते है।"
- "कोटा विश्वविद्यालय उच्च शिक्षा का एक महत्वपूर्ण केन्द्र है।"
स्वामी विवेकानन्द: युवाओं के प्रेरणास्त्रोत
विधायक के अनुसार, स्वामी विवेकानन्द जी भारतीय संस्कृती और ज्ञान के ऐसे महान नायक हुए है जिनकी शिक्षायें एवं विचार आज भी लाखों युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है।
प्रबन्ध मण्डल का लंबित प्रस्ताव
स्वामी विवेकानन्द की स्मृति को चिर स्थाई बनाये जाने हेतु कोटा विश्वविद्यालय कोटा द्वारा 13 जून 2016 को आयोजित प्रबन्ध मण्डल की 29वीं बैठक में कोटा विश्वविद्यालय का नाम बदल कर ‘‘स्वामी विवेकानन्द विश्वविद्यालय’’ किये जाने की अनुषंषा का प्रस्ताव पारित किया गया था। लेकिन अभी तक उक्त अनुशंषा लम्बित है।
नाम परिवर्तन का महत्व और दूरगामी प्रभाव
विधायक कल्पना देवी ने तर्क दिया कि:
"कोटा विश्वविद्यालय का नाम स्वामी विवेकानन्द के नाम पर होने से न केवल छात्र-छात्राओं को उच्च आदर्शो और राष्ट्रभक्ति की भावना से जुड़ने का अवसर मिलेगा, बल्कि यह विद्यार्थियों के लिए नाम परिवर्तन से कोटा की शैक्षणिक पहचान को एक शैक्षणिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक आयाम प्रदान करेगा।"

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
