कोटा विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान को फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई), नई दिल्ली से बड़ी शैक्षणिक उपलब्धि मिली है। काउंसिल ने आगामी शैक्षणिक सत्र से संस्थान में बी.फार्म. तथा एम.फार्म. के पाँच विषयों में प्रवेश एवं पाठ्यक्रम संचालन की अनुमति प्रदान कर दी है।

फार्मेसी संस्थान द्वारा संचालित विभिन्न फार्मेसी पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए मई माह में फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया, नई दिल्ली की निरीक्षण टीम ने संस्थान का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान संस्थान में उपलब्ध सभी संसाधनों का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। निरीक्षण दल ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट ऑनलाइन काउंसिल को प्रस्तुत की, जिसके आधार पर कोटा विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान को आगामी शैक्षणिक सत्र से बी.फार्म. तथा एम.फार्म. के पाँच विषयों—फार्मास्यूटिकल एनालिसिस, फार्मास्यूटिकल केमिस्ट्री, फार्मास्युटिक्स, फार्माकॉलोजी तथा फार्माकॉग्नोसी—में प्रवेश एवं पाठ्यक्रम संचालन की स्वीकृति प्रदान की गई।

फार्मेसी संस्थान के कॉर्डिनेटर प्रो. भवानी सिंह ने बताया कि मई माह में पीसीआई टीम द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान संस्थान की सभी मूलभूत सुविधाओं को संतोषजनक एवं बेहतर पाया गया। इसके आधार पर सत्र 2026-2030 के लिए 60 सीटों के साथ बी.फार्म. पाठ्यक्रम तथा सत्र 2026-2028 के लिए एम.फार्म. के प्रत्येक विषय में 15-15 सीटों पर प्रवेश एवं पाठ्यक्रम संचालन की अनुमति प्रदान की गई है।

संस्थान की इस उपलब्धि पर कोटा विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. भगवती प्रसाद सारस्वत ने पाठ्यक्रम कॉर्डिनेटर प्रो. भवानी सिंह, विभागाध्यक्ष श्रीमती सरिता सोलंकी, सहायक आचार्य हर्षित गौतम, डॉ. नेहा शर्मा, डॉ. निधि, भानु प्रताप सिंह, पावनी मिश्रा, शिखा चौहान, उमंग यादव, हरिओम राजपूत तथा आज़ाद सिंह सहित संस्थान के सभी सदस्यों को बधाई प्रेषित की।

पीसीआई से प्राप्त यह मान्यता कोटा विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। इससे आगामी शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों को मान्यता प्राप्त बी.फार्म. एवं एम.फार्म. पाठ्यक्रमों में प्रवेश का अवसर मिलेगा तथा संस्थान की शैक्षणिक विश्वसनीयता और गुणवत्ता को नई पहचान मिलेगी।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story