कोटा के ट्रांसपोर्ट नगर में भूखंडधारकों पर बढ़ते आर्थिक दबाव और अधूरी आधारभूत सुविधाओं को लेकर ट्रांसपोर्ट कंपनीज एसोसिएशन, कोटा ने नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा को ज्ञापन भेजकर भूखंडों की राशि जमा कराने की अवधि बढ़ाने की मांग की है। एसोसिएशन का कहना है कि वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों और ट्रांसपोर्ट नगर में मूलभूत सुविधाओं के अभाव के कारण व्यापारी निर्धारित समय में राशि जमा कराने की स्थिति में नहीं हैं।

एसोसिएशन के संरक्षक जे पी शर्मा ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में वर्ष 2006 में करीब व्यापारियों को भूखंड आवंटित किए गए थे। लंबे समय तक विकास कार्य नहीं होने के कारण अधिकांश व्यापारियों ने निर्माण कार्य शुरू नहीं किया। अब सरकार ने राशि जमा कराने के निर्देश जारी किए हैं, जबकि व्यापार जगत आर्थिक मंदी, बढ़ती ब्याज दरों और व्यवसायिक चुनौतियों से जूझ रहा है।

ज्ञापन में कहा गया है कि ट्रांसपोर्ट नगर में आज भी सड़क, सीवरेज, जल निकासी, बिजली और अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाएं पूरी तरह विकसित नहीं हो सकी हैं। ऐसे में व्यापारियों पर राशि जमा कराने का दबाव उचित नहीं है। एसोसिएशन ने सरकार से पहले अधूरी आधारभूत सुविधाओं का विकास कराने और उसके बाद ही भुगतान प्रक्रिया लागू करने की मांग की है।

एसोसिएशन ने सरकार से भूखंड राशि जमा करने की समय-सीमा कम से कम पांच वर्ष बढ़ाने, ब्याज व पेनेंटी में राहत देने तथा ट्रांसपोर्ट नगर के विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने की मांग की है। ज्ञापन के अनुसार, यदि सरकार यह राहत देती है तो करीब 15 से 17 करोड़ रुपये का राजस्व राज्य सरकार को प्राप्त हो सकेगा। यह मांग ट्रांसपोर्ट नगर के विकास और भूखंडधारकों को आर्थिक राहत देने के मुद्दे को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story