कोटा। ट्रांसपोर्ट कंपनीज एसोसिएशन, कोटा की वार्षिक आम सभा पोरवाल भवन, सुभाष नगर में आयोजित हुई। बैठक में 120 सदस्यों ने भाग लिया। आम सभा में शंभुपुरा ग्रोथ सेंटर में निरस्त किए गए भूखण्डों की बहाली का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। इसके साथ ही संस्था के आगामी चुनाव तीन माह में कराने पर भी आम सहमति बनी।

बैठक में संरक्षक जेपी शर्मा, अध्यक्ष मधुसूदन खण्डेवाल, उपाध्यक्ष पंकज बजाज, सचिव प्रमोद कुमार गर्ग, कोषाध्यक्ष दीपक बाहेती सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य और वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

सभा में शंभुपुरा ग्रोथ सेंटर में आवंटित भूखण्डों के निरस्त होने के मुद्दे पर सदस्यों ने गंभीरता से चर्चा की। अध्यक्ष मधुसूदन खण्डेवाल ने समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए सभी सदस्यों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। वरिष्ठ सदस्यों सोहन लाल जैन, निगम शर्मा, चंद्रशेखर रामचंदानी, मनोज रायका, मुकेश शर्मा और रमेश विजय ने भी निरस्त भूखण्डों के लिए आंदोलन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सभी ट्रांसपोर्ट सदस्यों को एक झंडे के नीचे संघर्ष करने की वकालत की।

राहुल बाहेती ने कानूनी सहायता के जरिए सरकार पर दबाव बनाने की बात रखी। बैठक में संस्था के भूखण्ड और कार्यालय का मुद्दा भी मंच से उठाया गया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुसूदन खण्डेवाल एवं संरक्षक जे.पी. शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा, "ट्रांसपोर्ट कंपनीज एसोसिएशन वर्ष 1969 से कोटा में कार्यरत है और हर ट्रांसपोर्ट कंपनी के सुख-दुख की साथी रही है। हमारा संगठन एक लोकतांत्रिक संस्था है, जहां पिछले चार कार्यकालों से निरंतर चुनाव के माध्यम से पदाधिकारियों का चयन किया जा रहा है।"

उन्होंने कहा कि आम सहमति के अनुसार आगामी तीन माह के अंदर संस्था के चुनाव करवाए जाएंगे। संस्था के सक्रिय सदस्य ही इस चुनाव प्रक्रिया के भागीदार बन सकेंगे।

सचिव प्रमोद कुमार गर्ग ने बताया कि आम सभा का मुख्य उद्देश्य वर्ष भर की गतिविधियों की समीक्षा करना, आगामी योजनाओं पर चर्चा करना और सदस्यों से सुझाव प्राप्त करना था।

आम सभा में शंभुपुरा ग्रोथ सेंटर के निरस्त भूखण्डों के अलावा ट्रांसपोर्ट नगर में अतिक्रमण, गंदगी और नाली पठान की समस्याओं पर भी विचार-विमर्श हुआ। अध्यक्ष मधुसूदन खण्डेवाल ने बताया कि इन समस्याओं के समाधान को लेकर प्राप्त सुझावों को शीघ्र ही लागू किया जाएगा। इस तरह वार्षिक आम सभा में भूखण्डों की बहाली के मुद्दे के साथ संगठन की आगामी चुनाव प्रक्रिया और ट्रांसपोर्ट नगर की समस्याओं पर भी महत्वपूर्ण निर्णय सामने आए।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story