गढ़ पैलेस परिसर के राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार श्रेणी के मंदिर

उत्तर में बताया गया है कि निम्नलिखित मंदिर देवस्थान विभाग द्वारा प्रबंधित और नियंत्रित राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार (रा.प्र.प्र.) श्रेणी के मंदिर हैं, जो गढ़ पैलेस कोटा के परिसर में स्थित हैं:

  • मंदिर श्री घरूमथुरेशजी
  • श्री नवनीतप्रियाजी
  • श्री बृजराय जी
  • श्री नित्यनियमजी
  • श्री कोट्या भैंरूजी
  • श्री अन्नदाताजी
  • श्री गोवर्धनधारी जी

वर्ष 2024 में कराए गए मरम्मत कार्यों का विवरण

उक्त मंदिरों में वर्ष 2024 में साधारण मरम्मत के कार्य कराए गए हैं, जिसकी लागत का विवरण निम्नानुसार है:

  • रा.प्र.प्र. मंदिर श्री घरूमथुरेशजी में 82920
  • रा.प्र.प्र. मंदिर श्री नवनीतप्रियाजी में 83237
  • रा.प्र.प्र. मंदिर श्री बृजराय जी में 83000
  • रा.प्र.प्र. मंदिर श्री नित्यनियमजी में 83120
  • रा.प्र.प्र. मंदिर श्री कोट्‌या भैरूजी में 83075
  • रा.प्र.प्र. मंदिर श्री अन्नदाताजी में 83162
  • रा.प्र.प्र. मंदिर श्री गोर्वधनधारी में 73735

बजट घोषणाएं: वर्ष 2024-25 एवं 2025-26

इसी प्रकार राज्य सरकार की बजट घोषणाओं के अंतर्गत आगामी विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार की गई है:

"राज्य सरकार की बजट घोषणा वर्ष 2024-25 में कोटा जिले के राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार मंदिर श्री डाढ़देवी माताजी, उम्मेदगंज तथा बजट घोषणा वर्ष 2025-26 में राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार मंदिर श्री मुरलीमनोहर जी, दीपपुरा के मरम्मत जीर्णाेद्वार हेतु बजट घोषणा की गयी है।"

साथ ही वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में श्री मथुराधीश जी मंदिर एवं कॉरिडोर के विकास की घोषणा की गई है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story