कोटा, 27 सितंबर। टीलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में रविवार को आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 285 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सा परामर्श दिया। शिविर का आयोजन अग्रवाल सेवा उत्थान समिति, मानव मंदिर समिति, श्री गिरधर गोपाल राजमल सर्राफ चैरिटेबल ट्रस्ट, लायंस क्लब कोटा साउथ एवं इथॉस अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

अग्रवाल सेवा उत्थान समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सहज एवं निःशुल्क रूप से उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना संस्था की प्राथमिकता है।

समिति के महामंत्री संजय गोयल एवं सचिव गजानंद सिंघल ने बताया कि शिविर में फिजिशियन डॉ. राहुल मित्तल, वरिष्ठ ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. राजेश गोयल, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन गोयल, फिजिशियन डॉ. विजय गोयल, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. आशीष प्रेमावत, डॉ. गजेंद्र नागर, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. आर्ची चरपोटा, इंटरनल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. कमलेश अग्रवाल, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. राधे अग्रवाल एवं डॉ. रितिका बंसल ने अपनी सेवाएं दीं।

शिविर की संयोजक आराधना अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपमहापौर विवेक राजवंशी सहित पार्षद सुरेंद्र अग्रवाल, क्रांति जैन, लोकेश गुप्ता, व्यापार महासंघ के उपाध्यक्ष सुरेंद्र गोयल विचित्र, मानव मंदिर समिति सचिव राजेंद्र अग्रवाल, समाजसेवी संदीप अग्रवाल चांदीवाला, लायंस क्लब साउथ अध्यक्ष सुधा शर्मा, इथॉस अस्पताल के निदेशक जितेंद्र कुमार गोयल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विवेक राजवंशी ने कहा कि ऐसे चिकित्सा शिविरों के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिलती हैं। उन्होंने आयोजक संस्थाओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समाजसेवी संस्थाओं को स्वास्थ्य एवं सेवा के क्षेत्र में इसी प्रकार निरंतर कार्य करते रहना चाहिए।

इस अवसर पर प्रमोद अग्रवाल, पीपी गुप्ता, लायंस क्लब साउथ सचिव अनामिका राठौर, कोषाध्यक्ष प्रतिभा गुप्ता, नवीन अग्रवाल, मनोज गोयल, मुकेश गुप्ता, कुसुम गुप्ता, विशाल अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, आरएन गर्ग, दिनेश अग्रवाल, मनोज गुप्ता, किशन अग्रवाल, संजय गुप्ता, पवन अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, किरण अग्रवाल, भावना अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, प्रमिला गुप्ता सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित थे। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं के माध्यम से 285 लोगों को स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराया गया।

Updated On
Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story