कोटा। जीवनदान की मिसाल पेश करते हुए टीम जीवन दाता ने ए नेगेटिव ब्लड ग्रुप की एसडीपी उपलब्ध कर सवाई माधोपुर से आए मरीज राहुल गुर्जर की जान बचाई। नेगेटिव ब्लड ग्रुप की कठिन उपलब्धता के बावजूद टीम के प्रयासों ने समय रहते मरीज को राहत पहुंचाई।

घटना के अनुसार, मरीज के परिजन मनराज गुर्जर ने कई शहरों जैसे देवली, बूंदी और सवाई माधोपुर में प्रयास किया, लेकिन कहीं भी आवश्यक एसडीपी उपलब्ध नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने कोटा स्थित टीम जीवन दाता से संपर्क किया। टीम के संरक्षक व लायंस क्लब कोटा टेक्नो के निदेशक भुवनेश गुप्ता ने तत्काल पहल करते हुए कई लोगों को कॉल किया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय सदस्य अशोक दाधीच ने इस आपात स्थिति में अपना व्यक्तिगत कार्यक्रम रोककर पहले ब्लड सेंटर तलवंडी पहुंचे। उन्होंने सातवीं बार ए नेगेटिव एसडीपी डोनेट की, जबकि इससे पहले वे 108 बार रक्तदान कर चुके हैं। उनके समर्पण और सेवा भाव ने मरीज के परिजनों को भावविभोर कर दिया। अशोक दाधीच ने कहा कि "ए नेगेटिव ग्रुप बेहद मुश्किल है, लेकिन किसी की मदद करना अत्यंत संतोषजनक अनुभव है।"

टीम जीवन दाता की इस तत्परता ने यह सिद्ध कर दिया कि सामाजिक जिम्मेदारी और निस्वार्थ सेवा के माध्यम से आपातकालीन स्वास्थ्य परिस्थितियों में भी जीवन बचाया जा सकता है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story