कोटा। तलवंडी स्थित श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में आध्यात्मिक वातावरण उस समय और अधिक प्रगाढ़ हो गया, जब सकल दिगंबर जैन समाज एवं मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने आगामी चातुर्मास तलवंडी में आयोजित करने हेतु मुनि संघ के समक्ष सामूहिक निवेदन किया। इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने मुनि संघ के श्रीचरणों में श्रीफल अर्पित कर अपनी मंगल भावनाएं व्यक्त कीं। यह आयोजन जैन धर्म की उन गौरवशाली परंपराओं को जीवंत करने का एक प्रयास है, जहाँ वर्षा ऋतु के चार महीनों के दौरान साधु-संत एक स्थान पर रहकर समाज को आत्म-कल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक पहाड़िया ने इस परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि चातुर्मास केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीव रक्षा और साधना का महासंयोग है। वर्षा ऋतु में भूमि पर उत्पन्न सूक्ष्म जीवों की सुरक्षा हेतु साधु-संत विहार त्याग कर एक स्थान पर ठहरते हैं, जिससे श्रावक-श्राविकाओं को उनके प्रवचनों और आध्यात्मिक मार्गदर्शन का निरंतर सानिध्य प्राप्त होता है। वर्तमान में तलवंडी में आचार्य 108 श्री विद्यासागर जी महाराज के सुशिष्य नवाचार्य 108 श्री समय सागर जी महाराज के प्रभावक शिष्यों—मुनि 108 श्री निरोग सागर जी महाराज, मुनि 108 श्री निर्मोह सागर जी महाराज, मुनि 108 श्री निरामय सागर जी महाराज तथा मुनि 108 श्री निर्भीक सागर जी महाराज का ससंघ सानिध्य प्राप्त हो रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में धर्म और ज्ञान की गंगा प्रवाहित हो रही है।

महामंत्री प्रकाश सामरिया ने कहा कि मुनि संघ के तप और प्रभाव से कोटा का वातावरण धर्ममय हो गया है, और समाज चाहता है कि आगामी चातुर्मास भी इसी पावन सानिध्य में तलवंडी में संपन्न हो। इस निवेदन कार्यक्रम में समाज के संरक्षक विमल नांता, विनोद टोरड़ी, अध्यक्ष प्रकाश बज, मंत्री पदम बड़ला सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन और युवा शक्ति के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिला मंडल की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को एक सामाजिक एकजुटता का रूप दिया। यह सामूहिक प्रार्थना न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि कोटा में धर्मप्रभावना के निरंतर प्रवाह को बनाए रखने की एक दृढ़ इच्छाशक्ति को भी प्रदर्शित करती है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story