तलवंडी वार्ड 94 में डोल ग्यारस पर भव्य शोभायात्रा, महिला मंडल ने किया नृत्य
तलवंडी वार्ड 94 में डोल ग्यारस पर भगवान श्रीकृष्ण सहित विभिन्न देवी-देवताओं की भव्य शोभायात्रा निकली। महिला मंडल ने भक्ति गीतों पर नृत्य किया, जबकि जगह-जगह पुष्पवर्षा और आरती से स्वागत किया गया।

तस्वीर में कोटा के तलवंडी क्षेत्र में डोल ग्यारस के अवसर पर निकाली जा रही भव्य शोभायात्रा के दौरान भगवान के विमान को कंधे पर उठाकर चलते हुए श्रद्धालु और स्थानीय लोग नजर आ रहे हैं।
कोटा। तलवंडी वार्ड 94 में डोल ग्यारस (जलझूलनी एकादशी/परिवर्तिनी एकादशी) के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप सहित विभिन्न देवी-देवताओं को सुंदर पालकियों, विमानों और रथों में विराजमान कर निकाली गई शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
शोभायात्रा का शुभारंभ तलवंडी मंशापूर्ण हनुमान मंदिर एवं सांवरिया सेठ मंदिर से हुआ। सजे-धजे विमानों और रथों में विराजमान भगवान के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। शोभायात्रा के दौरान भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
इस दौरान महिला मंडल की महिलाओं ने पार्षद दीपिका शर्मा एवं मंदिर समिति अध्यक्ष मनोज गर्ग, हेमलता सिंह गहलोत, सुशील शर्मा, दुर्गेश शर्मा, दुष्यंत सिंह गहलोत, वंदना शर्मा, ममता शर्मा, इंद्रा शर्मा, मनोरमा, सुनीता खींची, हेमा शर्मा, राज सिंह, गीता नामा आदि की मौजूदगी में भक्ति गीतों पर नृत्य किया और भगवान के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। सांवरिया सेठ मंदिर समिति अध्यक्ष कैलाश मंगल ने बताया कि महिलाओं के नृत्य और भजनों से माहौल में उत्साह और उमंग देखने को मिली।
शोभायात्रा का वार्ड 94 के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा एवं आरती कर स्वागत किया। जगह-जगह लोगों ने भगवान के विमानों के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रसाद वितरित किया।
डोल ग्यारस के अवसर पर निकली इस शोभायात्रा में महिलाओं, युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया और पूरा तलवंडी क्षेत्र भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम में सज्जन सिंह, राम नारायण गुप्ता, रामनद मेहता, जगदीश प्रसाद श्रीवास्तव, चंद्रगुप्ता, जसराज सिंह, राजेन्द्र वर्मा, राजेन्द्र कुमार, रामेश्वर खंडेलवाल, बुद्धि प्रकाश, मनोज, शभू दयाल नागर, नरेश नामा, राधेश्याम शर्मा, धनराज नागर, राजू नामा, जय प्रकाश वैष्णव, मोहनलाल नामा आदि क्षेत्र के गणमान्य नागरिक व महिलाएं उपस्थित रहीं। डोल ग्यारस पर आयोजित शोभायात्रा के दौरान तलवंडी वार्ड 94 में धार्मिक आयोजन में स्थानीय लोगों की व्यापक भागीदारी देखने को मिली।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
