कोटा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गोविंदनगर में करणी वेलफेयर फाउंडेशन और एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “स्वस्थ विद्यार्थी अभियान” के तहत 425 छात्राओं को स्वास्थ्य किट वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता और व्यक्तिगत देखभाल के प्रति जागरूक बनाना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान करणी वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से डॉ. भवानी ने छात्राओं को दैनिक जीवन में स्वच्छता बनाए रखने, संतुलित आहार लेने और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि स्वस्थ विद्यार्थी ही बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के ललित माहेश्वरी ने कहा कि एलन सामाजिक सरोकार के तहत इस प्रकार के अभियान चला रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी समान रूप से जरूरी है। उन्होंने छात्राओं को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने, नियमित दिनचर्या अपनाने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या पार्वती गुर्जर ने करणी वेलफेयर फाउंडेशन और एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक और जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ, संस्था प्रतिनिधियों और छात्राओं की सक्रिय सहभागिता रही। सभी ने “स्वस्थ विद्यार्थी, स्वस्थ भविष्य” के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। यह अभियान छात्राओं में स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story